शिवपुरी | मध्य प्रदेश में कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है वही बात करे मध्य प्रदेश के शिवपुरी की , आज का रिकॉर्ड आवारा कुत्तों ने तोड़ दिया है आवारा कुत्तों ने शिवपुरी में एक ही दिन में 60 लोगों को शिकार बनाया, इसके बाद शिवपुरी में कुत्तों के आतंक से दहशत फैल गई। पीड़ितों को नजदीकी जिला अस्पताल मैं भर्ती कराई गया है जहां देखा गया कि जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में आवारा कुत्तों से शिकार मरीजों की लंबी कतार लगी हुई है।
सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि आवारा कुत्तों के काटने का मामला शिवपुरी के तीन अलग-अलग स्थान से आया है जिसमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को निशाना बनाया गया। इस मामले में लोगों को कहना है कि आवारा कुत्तों ने उन लोगों को निशाना बनाया जो लोग अपने रोजमर्रा के काम के लिए जा रहे थे और साथ ही उन बच्चों को निशाना बनाया जो अपने दोस्तों के साथ समय व्यतीत कर रहे थे और खेल रहे थे।
रिपोर्ट के मुताबिक पता चला है कि हर-रोज आवारा कुत्तों के मामले लगातार 10- 15 आ रहे थे लेकिन आज का रिकॉर्ड टूट चुका है आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है आज के रिकॉर्ड में अभी तक लगभग 60 लोग शिकार हो चुके हैं। जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में आवारा कुत्तों के काटने वाले मरीजों को एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाया जा रहा है जो की बेहद जरूरी है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सरकार ने जो एनिमल बर्थ कंट्रोल शुरू किया था उसे शक्ति से अपनाया जाए, जिससे आवारा कुत्ते लोगों को निशाना बनाना बंद करें।

