दिल्ली की जहरीली हवा को साफ करने सरकार ने शुरू किया नया मिशन

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

दिल्ली की जहरीली हवा को साफ करने सरकार ने शुरू किया नया मिशन

दिल्ली | राजधानी दिल्ली में दिन प्रतिदिन प्रदूषण बढ़ता जा रहा है जिससे दिल्ली वासियों को प्रदूषण से निपटने के लिए सरकार ने अहम कदम उठाया है। दिल्ली सरकार ने राजधानी दिल्ली को प्रदूषण मुक्त करने के लिए शनिवार को एक नई तकनीकी प्यूरीफायर सिस्टम का ट्रायल शुरू किया है जिसके चलते पॉल्यूशन से निपटा जा सकता है।


रेखा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर लिखा “प्रदूषण के विरुद्ध दिल्ली का युद्ध लगातार जारी है। यह केवल एक मौसम की नहीं, बल्कि 365 दिन स्वच्छ हवा और बेहतर जनस्वास्थ्य के लिए चलने वाला अभियान है। इसी दिशा में आज कैबिनेट सहयोगी श्री मनजिंदर सिंह सिरसा जी और विधायक श्री हरीश खुराना जी के साथ “Made in India” अत्याधुनिक Air Purification Technologies का ऑन-ग्राउंड निरीक्षण किया।”

1. STR-101

STR-101 यह तरहे का फिल्टरलेस एयर प्यूरीफायर है जो वेस्ट दिल्ली में रामा रोड पर लगाया गया है यह प्यूरीफायर बिजली के खंभो पर लगाया गया है जिसकी यूनिट करीबन 21   बताई जा रही है। इसकी खास बात है कि यह प्रति घंटे 3 लाख लीटर प्रदूषित हवा को साफ करता है।

2. PAWAN III

PAWAN III यह रोडसाइड पॉल्यूशन कंट्रोल डिवाइस है यह डिवाइस किरती नगर में फायर स्टेशन के पास लगाया गया है यह डिवाइस वाहनों से निकलते प्रदूषण को अपनी तरफ खींचता है जिससे रोड साइड पॉल्यूशन कंट्रोल होता है। 

3. EV- Mounted Anti-Smog Gun

ईवी माउंटेड एंटी स्मोक गन, यह एक प्रकार की इलेक्ट्रिक गाड़ी है जिस पर एंटी स्मोग गन मशीन लगाई गई है इस गाड़ी को किरती नगर से मायापुरी इलाके तक चलाया जाएगा। इस मशीन की खास बात यह है कि हवा में उड़ रहा स्मोक और बैक्टीरिया को अपनी तरफ खींच लेगा।

Related Post