“मां मुझे बचा लो…” ट्विशा के मैसेज में उठाए सवाल

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

"मां मुझे बचा लो..." ट्विशा के मैसेज में उठाए सवाल

उत्तर प्रदेश के नोएडा से दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है जहां नोएडा की रहने वाली ट्विशा शर्मा की भोपाल में संदिग्ध तरीके से मौत हो गई। ट्विशा शर्मा के मायके पक्ष ने ससुराल बालों पर दहेज के साथ मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। इसके बाद मामला तूल पकड़ गया है। 

ट्विशा शर्मा  की शादी नोएडा में वकील समर्थ सिंह के साथ हुई, यह दोनों एक डेटिंग एप के जरिए मिले थे इसके बाद दोनों परिवारों की सहमति से उन दोनों की शादी हुई। दोनों परिवार काफी खुश थे लेकिन शादी के बाद ट्विशा  ने आत्महत्या कर ली। ट्विशा की मां ने ससुराल वालों के ऊपर दहेज प्रताड़ना और शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है मां का कहना है कि ” यह सुसाइड नहीं, बल्कि जान से मारा गया है।”

ट्विशा होनहार युक्ति थी वह MBA पास कर चुकी है और पूर्व में मिस पुणे भी रह चुकी है। नोएडा के बाद वह अपने परिवार के साथ भोपाल शिफ्ट हो चुकी थी भोपाल के कटारा हिल्स में 12 मई 2026 की रात ट्विशा ने आत्महत्या कर ली। ट्विशा की मां का कहना है कि ट्विशा की जान जाने से कुछ दिन पहले उसके मैसेज आ रहे थे की “मां मुझे घुटन हो रही है बचा लो।”

ट्विशा के ससुराल पक्ष का कहना है कि ट्विशा मानसिक रूप से परेशान थी। ट्विशा को बचाने  की पूरी कोशिश की, अस्पताल भी ले गए, लेकिन उसका बचना संभव नहीं हो पाया जिसके हमें भी दुख है। कटारा हिल्स पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और गहराई से जांच में जुटी हुई है पुलिस का कहना है कि ट्विशा के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं जिससे यह मामला और  भी गंभीर हो गया है।

 

Related Post