नशा मुक्ति केंद्र: बदलती ज़िंदगियों की नई उम्मीद

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

नशा मुक्ति केंद्र: बदलती ज़िंदगियों की नई उम्मीद

आज के दौर में नशे की लत समाज के सामने एक गंभीर समस्या बनकर उभर रही है। शराब तंबाकू,  गुटखा,  सिगरेट,  ड्रग्स और अन्य पदार्थों का सेवन केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं बल्कि उसके परिवार,  समाज और भविष्य को भी बर्बाद कर देता है। विशेष रूप से युवा पीढ़ी तेजी से इस जाल में फंसती जा रही है। ऐसे समय में नशा मुक्ति केंद्र समाज के लिए आशा की किरण बनकर सामने आए है , जो लोगों को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालकर उन्हें एक नई जिंदगी देने का कार्य कर रहे है । नशा केवल एक आदत नहीं है बल्कि एक गंभीर मानसिक और शारीरिक बीमारी है। शुरूआत में लोग इसे शोक या तनाव कम करने का माध्यम समझते है लेकिन धीरे- धीरे यह उनकी जरूरत बन जाती है । जब व्यक्ति नशे के आदी हो जाता है , तब उसका शरीर और मस्तिष्क दोनों उस पदार्थ पर निर्भर हो जाते हैं। नशे की वजह से व्यक्ति का व्यवहार बदलने लगता है। वह चिड़चिड़ा, आक्रामक और मानसिक रूप से कमजोर हो जाता है । परिवार में कलह बढ़ती है और आर्थिक स्थिति भी खराब होने लगती है। आज के समय में स्कूल और कॉलेज जाने वाले विद्यार्थी भी नशे की चपेट में आ रहे है। सोशल मीडिया,  गलत संगति,  बेरोजगारी, तनाव, और आधुनिक जीवनशैली इसके प्रमुख कारण है। कई बार युवा केवल दोस्तों के दवाब में आकर नशा शुरू करते है और फिर धीरे-धीरे उसकी गिरफ्त में फंस जाते है। यह स्थिति न केवल उनके करियर को खत्म करती है बल्कि समाज के भविष्य को भी खतरे में डालती है।

ऐसे में नशा मुक्ति केंद्रीय भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाती है । इन केंद्रों का मुख्य उद्देश्य नशे के आदि लोगों को उपचार परामर्श और मानसिक सहयोग प्रदान करना होता है। यहाँ विशेषज्ञ डॉक्टर, मनोवैज्ञानिक और प्रशिक्षित चांसलर मरीजों का इलाज करते है। सबसे पहले मरीजों की शारीरिक स्थिति की जांच की जाती है और फिर उसके अनुसार उपचार शुरू किया जाता है । कई मामलों में मरीज को दवाइयों के साथ-साथ मानसिक चिकित्सा की भी आवश्यकता होती है।

नशा मुक्ति केंद्र सिर्फ दवाइयों से इलाज नहीं होता बल्कि लोगों को अंदर से मजबूत किया जाता है की ज़िंदगी नशे से कई ज़्यादा खूबसूरत और जरूरी है ।योग मेडिटेशन एक्सरसाइज और मोटिवेशनल एक्टिविटीज के ज़रिए उनका कॉन्फिडेंस आपस आ जाता है कई जगह ग्रुप discussion or  Counselling भी होती है ताकि लोग अपनी बाते खुलकर शेयर कर सकें और खुद को अकेला महसूस न करें।

नशा छोड़ने में परिवार का साथ बहुत मायने रखता है अगर परिवार प्यार और पेशेंस के साथ किसी का सपोर्ट करें तो वह इंसान जल्दी रिकवरी कर सकता है। इसलिए परिवार वालों को भी समझाया जाता है कि मरीज को डांटने या शर्मिंदा करने के बजाय उसे समझें और उसका हौसला बढ़ाएं।

Also Read

सरकार और कई सामाजिक संस्थाएं भी लोगों को जागरूक करने का काम कर रही हैं । स्कूल और कॉलेजों में कैंपेन चलाए जाते हैं ताकि युवा समझ सकें की नशा ज़िंदगी को कितना नुक़शाना पहुँचा सकता है ।लेकिन सिर्फ सरकार के भरोसे सब नहीं बदलेगा ।समाज के हर इंसान को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी ।हमें यह समझना चाहिए की नशा किसी भी परेशानी का सॉल्यूशन नहीं है । यह ज़िंदगी को और मुश्किल बना देता है सही इलाज मज़बूत इच्छाशक्ति और अपनों के सपोर्ट से कोई भी इंसान इस बुरी आदत से बाहर आ सकता है।

अंत में बस इतना कहना है कि स्वस्थ और जागरूक युवा ही देश का बेहतर भविष्य बनाते हैं इसीलिए हमें ख़ुद भी नशे से दूर रहना चाहिए और दूसरों को भी इसके नुक़सान के बारे में बताना चाहिए तभी हम एक सुरक्षित हेल्दी और खुशहाल समाज बना पाएंगे।

Top Stories
Related Post