सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों को लेकर बड़ा निर्णय लिया है यह खबर डॉग लवर्स के लिए बेहद जरूरी है सुप्रीम कोर्ट आवारा कुत्तों को सार्वजनिक जगहों से हटाने का आदेश दिया है। यह निर्णय तीन जजों की बेंच जस्टिस विक्रम नाथ, जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस एन. वी अंजरिया ने लिया है।
क्यों लिया यह निर्णय ?
सुप्रीम कोर्ट ने यह निर्णय लोगों की सुरक्षा को लेकर लिया है। क्योंकि आवारा कुत्ते अस्पतालों कॉलेज स्कूलों बस स्टैंड रेलवे स्टेशन जैसे सार्वजनिक जगहों पर मौजूद रहते हैं आवारा कुत्तों की भी संख्या बढ़ती जा रही है कुत्तों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ कहीं पर भी मनुष्य को निशाना बना लेते हैं। कुत्तों के काटने के मामले भी ज्यादा देखने को मिल रहे थे।
सुप्रीम कोर्ट में डॉग लवर्स को जिम्मेदारी देते हुए कहा कि आवारा कुत्तों पर जिन लोगों को प्यार आ जाता है वही कुत्ते लोगों को निशाना बनाते हैं अगर कुत्तों से प्यार करते हो तो अपने घर पर रखो, आवारा सड़कों पर मत छोड़ो, कुत्ता काटेगा तो कौन जिम्मेदार होगा?
क्या है ABC नियम?
ABC नियम का मतलब एनिमल बर्थ कंट्रोल रूल्स होता हैं। केंद्र सरकार द्वारा ABC रूस को 2023 में लागू किया है और 25 साल पहले ABC का फ्रेमवर्क बन गया था। ABC के नियम के तहत देश के हर कुत्ते को एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाना जरूरी है।