दिल्ली सरकार ने महिलाओं के DTC और क्लस्टर बसों में फ्री सफर करने पर बड़ा बदलाव किया है। सरकार ने पिंक टिकट पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है अब महिलाएं पिंक टिकट के साथ फ्री में दिल्ली की बसों में सफर नहीं कर पाएंगी। इसके साथ ही सरकार ने महिलाओं के पिक टिकट बंद करवाने के साथ-साथ पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड लागू किया है यानी अब पिंक टिकट की जगह पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड का उपयोग दिल्ली की DTC और क्लस्टर बसों में किया जाएगा, जिससे दिल्ली की महिलाएं पिंक शैली स्मार्ट कार्ड का उपयोग करके फ्री में सफर कर सकती है।
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड की जानकारी
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड एक नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड पर आधारित है यह नया बदलाव 1 जुलाई 2026 से चालू होगा , जो दिल्ली की ही महिलाओं के लिए फ्री और अनलिमिटेड DTC और क्लस्टर बसों के सफर के लिए बनाया जा रहा है। और अब तक इस कार्ड को दिल्ली की 6 लाख से ज्यादा महिलाएं बनवा चुकी है। इस टिकट को सरकार ने इसलिए लागू किया है जिससे धांधली पूरी तरह बंद हो और सरकार के पास डिजिटल रिकॉर्ड में पूरी जानकारी पहुंचे।
पिंक सहेली स्मार्ट कार्ड का उपयोग दिल्ली की महिलाएं ही कर सकती है जो 18 साल से ज्यादा की हो। क्योंकि जब जरूरी दस्तावेज पिंक सहेली कार्ड के लिए उपयोग होंगे उसमें आधार कार्ड में दिल्ली का पता, फोटो और मोबाइल नंबर होना जरूरी है।