जयपुर से गिरफ्तार ठगी का मास्टरमाइंड: म्यांमार पार्सल और फर्जी CBI कहानी बनाकर महिला से 38 लाख हड़पे

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

जयपुर से गिरफ्तार ठगी का मास्टरमाइंड: म्यांमार पार्सल और फर्जी CBI कहानी बनाकर महिला से 38 लाख हड़पे

ग्वालियर।

क्राइम ब्रांच ने डिजिटल ठगी के बड़े मामले का पर्दाफाश करते हुए जयपुर से हरीश चौधरी नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने ग्वालियर की एक महिला को फर्जी कहानी सुनाकर 38 लाख रुपए की ठगी की थी।

गुलमोहर सिटी निवासी और हेल्थ सेंटर में कार्यरत सुजाता बापट के साथ 9 अप्रैल को यह वारदात हुई। आरोपी ने खुद को राजीव गुप्ता बताकर महिला को फोन किया और म्यांमार के लिए पार्सल बुक होने की बात कही। इसके बाद उसने महिला का कॉल आलमबाग पुलिस स्टेशन से जोड़ने का नाटक किया और ‘डिजिटल अरेस्ट’ की धमकी दी।

हरीश ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताते हुए महिला को विश्वास दिलाया कि म्यांमार में 60 लोगों के अंग निकालने का मामला उनके खाते से जुड़ा है। साथ ही 3 करोड़ 80 लाख रुपए उनके खाते में आने की झूठी कहानी रची। डर और दबाव में आकर सुजाता ने 38 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए।

सीएसपी रॉबिन जैन ने कहा –

सीएसपी रॉबिन जैन ने बताया कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। संभावना है कि अन्य कई मामलों का भी खुलासा हो सकता है। आरोपी राजस्थान के तेजाजी चौक, मांडी फाग का रहने वाला है।