दीपिका पादुकोण: साहस, आत्मविश्वास की मिसाल

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

दीपिका पादुकोण: साहस, आत्मविश्वास की मिसाल

दीपिका पादुकोण आज एक जानी–मानी हस्ती है, हर कोई उन्हें जानता है। दीपिका पादुकोण का जन्म 5 जनवरी 1986 को डेनमार्क के ‘कोपेनहेगन’ में हुआ था। दीपिका बचपन से ही हॉलीवुड एक्टर लियोनार्डो डिकैप्रियो की फैन थी। दीपिका ने बेंगलुरु के ‘माउंट कार्मेल कॉलेज’ से पढ़ी थी। दीपिका पादुकोण ने 2006 में कनाडा मूवी ‘ऐश्वर्या’ से अपने करियर की शुरुआत की। 2007 में उन्होंने बॉलीवुड की फिल्म ‘ॐ शांति ॐ” से अपना डेब्यू किया और लोगों के बीच लोकप्रिय बन गईं। ‘ॐ शांति ॐ’ में लोगों को दीपिका बेहद ही खूबसूरत और बेहतरीन लगीं। ‘ॐ शांति ॐ’ मूवी में दीपिका का जीवन बदल दिया। 

लोगों की मूवी सुपरहिट देने के बाद भी कुछ लोगों ने उन्हें काबिल समझा मगर कुछ लोगों ने उनकी जमकर आलोचना की और उनके एक्सेंट को लेकर उन्हें ताने भी दिए। उनकी डायलॉग डिलीवरी का भी बहुत मजाक उड़ाया गया। जिस कारण 2014 में जब वह अपने पीक पर थी, उन्हें डिप्रेशन का सामना करना पड़ा। डिप्रेशन से उबरने के लिए उन्होंने थेरेपी ली और अपना आत्मविश्वास बनाए रखा। इन सारी परेशानी से गुजरने के बावजूद उन्होंने फिल्म जैसे- कॉकटेल, यह जवानी है दीवानी, पद्मावती और पठान जैसी मूवी कर टॉप एक्ट्रेस में अपना नाम बनाया। दीपिका पादुकोण के आत्मविश्वास और मेहनत की वजह से वह आज भी बॉलीवुड मैं लीड रोल कर रही है और लोगों को काफी पसंद आती है।

आज दीपिका पादुकोण की नेटवर्थ लगभग ₹500 करोड़ है। उन्होंने लोगों की नेगेटिविटी खुद पर हावी होने नहीं दी और अपना नाम कमाती रही। आज उनका एक “लिव-लाइफ-लाफ फाउंडेशन” भी है। जिसकी शुरूआत दीपिका ने जब वह डिप्रेशन में थी तब की थी। ताकि वह लोगों को मेंटल हेल्थ जैसी गंभीर बीमारी से जागृत कर सके। आज दीपिका पादुकोण बहुत लोगो की प्रेरणा बन चुकी है।

Also Read

Top Stories
Related Post