राजस्थान के अलवर जिले में स्थित यह भानगढ़ किला भारत की सबसे रहस्यमय और डरावनी जगहों में एक माना जाता है। अलवर की पहाड़ियों से घिरा यह किला अपनी वास्तुकला और डरावनी कहानियों के लिए अत्यधिक प्रसिद्ध है। यह किला 17वी शताब्दी में आमेर के शासक राजा भगवंत दास ने अपने पुत्र माधो के लिए बनवाया था। जब इस किले का निर्माण हुआ था, तब यह एक विकसित नगर हुआ करता था। इस किले के अंदर बाज़ार, मंदिर आदि गोपनीय रचनाएँ की गई थीं जो इस किले की सुंदरता को दर्शाती थीं। भानगढ़ किला ऊंची पहाड़ियों से घिरा हुआ है , यहाँ की बनावट उस समय के राजस्थानी और मुग़ल शैली का मिश्रण दर्शाती है, किला आज भी उसकी भव्यता की कहानी बयां करता है।
भानगढ़ किला जो कि अपनी डरावनी भुतिया कहानियों के लिए सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है, लोक कथाओं के अनुसार यह एक तांत्रिक सिंधिया रहता था जो कि यह की राजकुमारी रत्नावती से प्रेम करता था। उसने अपने जादू से राजकुमारी को अपने वश में करने की कोशिश रची, पर वह अपनी योजना में असफल रहा। मरने से पहले उसने पूरे किले को श्राप दिया था, कि यह जगह कभी नगर में बस नहीं पाएगी यह किला खंडर बन जाएगा, कहा जाता है कि इसी श्राप की वजह से भानगढ़ किला उजड़ गया, हालांकि इतिहासकार इन सब को काल्पनिक कहानियाँ बताते है। उनके अनुसार किले के उजड़ने का कारण प्राकृतिक बदलाव और राजनीतिक हस्तक्षेप है।
भानगढ़ किले का यह डरावना रहस्य जानते हुए वहाँ के ASI के द्वारा यह नियम है, कि यहां सूर्यास्त के बाद और सूर्योदय से पहले कोई भी प्रवेश नहीं कर सकता। किले के बाहर चेतावनी बोर्ड लगे है जहां इनसान को चीजों की सूचना दे रखी है, ताकि कोई भी पर्यटक यहां रात्रि के समय न फसा रह जाए और जो पर्यटक यह नियम तोड़ता है उसपर कड़ी कार्यवाही करी जाती है। भानगढ़ किला, जो कि सबसे ज्यादा प्रसिद्ध पर्यटक स्थानों में से एक है। यह किला घूमने के लिए लोग देश विदेश से अलवर आते है ताकि वह यह आकर देख सके कि यह कैसी डरावनी और रहस्यमयी जगह है। कुछ पर्यटकों के अनुसार यह कहा जाता है कि यहां एक नेगेटिव वाइब महसूस होती है। शाम होते ही पूरे किले पर सन्नाटा छा जाता है। इस जगह को लेकर लोगों के मन में हमेशा एक ही सवाल होता है कि वाकई यह जगह कोई नकारात्मक ऊर्जा से ग्रसित है या सिर्फ लोगों ने अफवाह उड़ाकर इस जगह को डरावना बना दिया। इसका कोई ठोस प्रमाण नहीं है, पर यह कहानी सुनने में काफी रोमांचक लगती है। भानगढ़ किला इतिहास और रहस्य का अद्भुत संगम है। यह दर्शाता है कि कैसे कहानियां एक स्थान को और भी खास बना देती है।