1 मई 2026 से LPG गैस सिलेंडर डिलीवरी के नए नियम लागू: बिना OTP नहीं मिलेगी डिलीवरी, जानें पूरी जानकारी

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

1 मई 2026 से LPG गैस सिलेंडर डिलीवरी के नए नियम लागू: बिना OTP नहीं मिलेगी डिलीवरी, जानें पूरी जानकारी

देशभर में 1 मई 2026 से LPG गैस सिलेंडर की डिलीवरी को लेकर बड़ा बदलाव लागू होने जा रहा है। अब उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर लेने के लिए OTP (वन टाइम पासवर्ड) देना अनिवार्य होगा। बिना OTP के डिलीवरी नहीं दी जाएगी। यह नया नियम गैस वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाने और फर्जी बुकिंग व कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए लागू किया गया है।

क्या है नया OTP नियम?

अब जब भी आप LPG गैस सिलेंडर बुक करेंगे, तो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा। डिलीवरी के समय डिलीवरी बॉय को यह OTP बताना जरूरी होगा, OTP दिए बिना गैस सिलेंडर नहीं मिलेगा। यह नियम पूरे भारत में अनिवार्य रूप से लागू होगा। इस OTP को DAC (Delivery Authentication Code) कहा जा रहा है।

क्यों लागू किया गया यह नया नियम?

सरकार ने यह कदम कई समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उठाया है। 

  • सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने के लिए। 
  • फर्जी नाम पर गैस बुकिंग बंद करने के लिए। 
  • सही उपभोक्ता तक ही गैस की डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए। 

पहले सिर्फ बुकिंग रसीद या ब्लू बुक दिखाकर सिलेंडर मिल जाता था, लेकिन अब OTP अनिवार्य कर दिया गया है।

Also Read

मई 2026 से लागू अन्य बड़े बदलाव

  1. मई 2026 सिलेंडर बुकिंग गैप में बदलाव
  • शहरी क्षेत्रों में: 25 दिन का गैप जरूरी
  • ग्रामीण क्षेत्रों में: 45 दिन तक का गैप लागू

2. मोबाइल और आधार लिंक जरूरी

अब गैस कनेक्शन के साथ मोबाइल नंबर और आधार लिंक होना बेहद जरूरी होगा, नहीं तो डिलीवरी में दिक्कत आ सकती है।

उपभोक्ताओं को क्या करना चाहिए?

अगर आप LPG गैस का इस्तेमाल करते हैं, तो ये काम तुरंत करें। 

  • अपना मोबाइल नंबर अपडेट करें
  • सुनिश्चित करें कि नंबर गैस कनेक्शन से लिंक है
  • बुकिंग के समय सही नंबर दर्ज करें
  • डिलीवरी के समय फोन अपने पास रखें
  • OTP किसी और के साथ शेयर न करें

आप अपना नंबर myLPG.in पोर्टल या अपने गैस एजेंसी डिस्ट्रीब्यूटर के माध्यम से अपडेट कर सकते हैं।

Top Stories
Related Post