प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यूपी के हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया, जो 36000 करोड़ की लागत से बना हुआ है। यह गंगा एक्सप्रेसवे 594 किलोमीटर लंबा है जो देश के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे में से एक है यह एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयागराज को जोड़ेगा जिसमें लगभग 12 जिले कनेक्ट होंगे। इस नई सौगात से यात्रियों की यात्रा सुगम होगी।
मोदी ने एक्सप्रेसवे को लेकर कहा “देश के सबसे बड़े एक्सप्रेसवे यूपी का सबसे लंबा ग्रीन कॉरिडोर एक्सप्रेसवे। ये पांच साल के भीतर भीतर बनकर तैयार हो गया है। आज हरदोई से इसका लोकार्पण भी हो रहा है। यही नहीं एक और गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण पूरा हुआ है तो साथ ही इसके विस्तार की योजना पर भी काम शुरू हो गया है। जल्द ही गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ से आगे बढ़कर हरिद्वार तक पहुंचेगा। इसके और बेहतर उपयोग के लिए फर्रुखाबाद लिंक एक्सप्रेसवे का निर्माण कर इसे अन्य एक्सप्रेसवे से भी जोड़ा जाएगा। यह है डबल इंजन सरकार का विजन। यह है भाजपा सरकार के काम करने की स्पीड”।
#WATCH हरदोई, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "एक ओर गंगा एक्सप्रेस वे का निर्माण पूरा हुआ है तो साथ ही इसके विस्तार की योजना पर भी काम शुरू हो गया है। जल्द ही गंगा एक्सप्रेस वे मेरठ से आगे बढ़कर हरिद्वार तक पहुंचेगा।" pic.twitter.com/qrK0lMuKdr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 29, 2026
मोदी ने आगे कहा “अब वो दौर चला गया जब एक सड़क के लिए दशकों तक इंतजार करना पड़ता था। एक बार घोषणा हो गई तो वर्षों तक फाइलें चलती थीं। चुनाव के लिए पत्थर लग जाता था। उसके बाद सरकारें आती रहती थीं, जाती रहती थीं लेकिन काम का कुछ अता पता नहीं लगता था। कभी-कभी तो पुराने फाइलें ढूंढने के लिए बड़े-बड़े अफसरों को दो-दो साल तक मेहनत करनी पड़ती थी। डबल इंजन सरकार में शिलान्यास भी होता है और तय समय में लोकार्पण भी हो करके रहता है।”
#WATCH हरदोई, उत्तर प्रदेश: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "अब वो दौर चला गया, जब एक सड़क के लिए दशकों तक इंतजार करना पड़ता था। एक बार घोषणा हो गई तो वर्षों तक फाइलें चलती थीं। चुनाव के लिए पत्थर लग जाते थे, उसके बाद सरकारें आती-जाती रहती थीं, लेकिन काम का कुछ अता-पता नहीं… pic.twitter.com/Rl6pnSt0ae
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 29, 2026