क्रिकेट के बादशाह नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर का जन्म आज ही के दिन 24 अप्रैल 1973 को महाराष्ट्र के मुंबई शहर मैं हुआ था। सचिन का पूरा नाम सचिन रमेश तेंदुलकर है, उनके पिता का नाम रमेश तेंदुलकर है और माँ का नाम रजनी तेंदुलकर है। सचिन तेंदुलकर को बचपन से ही क्रिकेट का बहुत शौक था। जब ये बात उनके बड़े भाई अजीत तेंदुलकर को पता चली तो उन्होंने उनकी प्रतिभा को पहचाना और उन्हें कोच रमाकांत आचरेकर से मिलवाया और उनकी ट्रेनिंग शुरू करवाई।
बहुत छोटी उम्र से ही सचिन ने स्कूल को काफ़ी सारे मेडल और पदक जिताए और बहुत ही जल्दी भारतीय क्रिकेट टीम में रिकॉर्ड बना लिया। मेजर 16 साल की उम्र में उन्होंने 1989 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया, अपनी प्रतिभा और हुनर से उन्होंने पूरी दुनिया मैं पहचान बनाई और भारत मैं क्रिकेट को एक अलग ही मुकाम पर पहुंचाया, फिर 2012 में आकर उन्होंने भारत को वर्ल्ड कप जिताया जो की सचिन के जीवन का एक खास और यादगार पल बन गया था।
ऐसे ही बहुत सारे पुरस्कार जो की उन्होंने अपनी मेहनत और काबिलियत से हासिल किए। जिनमें, भारत रतन, पद्म विभूषण, अर्जुन अवार्ड और राजीव खेल रत्न जैसे पुरस्कार भी शामिल है। ऐसे ही उन्हें क्रिकेट का भगवान का टाइटल नहीं मिला उन्होंने इसे पाने के लिए बहुत मेहनत की और उनकी वह मेहनत सफल रही। 2013 में आकर सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया, जो कि उनके फैन्स के लिए काफ़ी दुखद मोड़ था।
अंत में सचिन तेंदुलकर सिर्फ़ होनहार क्रिकेटर ही नहीं बल्कि मेहनत, लगन और आत्मविश्वास की मिसाल है। उन्होंने अपने इस प्रदर्शन से काफ़ी नए युवाओं को क्रिकेटर बनने की प्रेरणा दी, जिसके चलते भारत को बहुत सारे क्रिकेट के हीरो मिले। वह केवल एक प्रतिभाशाली क्रिकेटर ही नहीं बल्कि बहुत ही शांत स्वभाव के व्यक्ति भी है।