12th टॉपर की एक तरफा आशिक ने की बेरहमी से हत्या 

12th टॉपर की एक तरफा आशिक ने की बेरहमी से हत्या 

दिल्ली । दिल्ली के साकेत इलाके से एक सनसनीखेज  मामला सामने आया है। जहां सिर्फ आशिकी में 26 वर्षीय युवती प्रेरणा शर्मा की बेरहमी से जान ले ली। प्रेरणा शर्मा की जान उसके ही घर में घुसकर उसके बचपन के आशिक विकास ने ली है। सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि विकास स्कूल समय का क्लासमेट था विकास स्कूल समय से ही प्रेरणा से प्यार करता था लेकिन प्रेरणा उसके प्रपोजल को मना कर देते थी जिसके चलते उसने एक दिन उसी के घर में घुसकर उसका कत्ल कर दिया। पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए करवाई तेज कर दी है।

जानें पूरा मामल 

दिल्ली के साकेत इलाके से आशिकी को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है जहां आईआरएस अधिकारी ललित शर्मा के घर में घुसकर रात करीब 9:30 बजे उसकी इकलौती बेटी प्रेरणा शर्मा की सिरफिरे आशिक ने बेरहमी से कत्ल कर दिया। प्रेरणा के घर उसके माता-पिता नहीं थे वह अपनी  पढ़ाई में व्यस्त थी। सुने घर को देखते हुए विकास ने प्रेरणा को टारगेट किया, विकास उसके घर गया जैसे ही प्रेरणा ने दरवाजा खोला विकास को देखकर वह हैरान रह गई, विकास ने प्रेरणा को देखकर चाकू निकाला और धमकाते हुए कहा “मेरा प्यार कब कबूल  करोगी?” प्रेरणा ने विकास को मना कर दिया, जिससे विकास ने प्रेरणा को बेरहमी से शरीर के हर जगह चाकू मारा, प्रेरणा की चीखे  गूंजती रही, जब तक पड़ोस वाले आए तब तक बहुत देरी हो चुकी थी।

प्रेरणा के बारे में 

प्रेरणा शर्मा 26 वर्षीय युक्ति है जिसके पिता आईआरएस अधिकारी है पिता का नाम ललित शर्मा और माता का नाम पूजा शर्मा है माता प्राइवेट जॉब करती है। प्रेरणा अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। प्रेरणा शर्मा एक होनहार युवती थी प्रेरणा ने 12वीं कक्षा में सीबीएसई मेरिट लिस्ट में टॉप किया है, साथ ही उसने दिल्ली से B.Tech कंप्यूटर साइंस में अब्बल नंबरों से पास हुई और फिलहाल वह यूपीएससी सिविल सर्विस की तैयारी कर रही थी 

पुलिस का एक्शन

साकेत कॉलोनी के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले का संज्ञान लिया और पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और लोकेशन ट्रैक करके साकेत को मात्र 2 घंटे में ही पकड़ लिया। साकेत को बरामद करने के बाद पुलिस उससे पूछताछ में जुटी हुई है

Also Read

Top Stories
Related Post