ईरान अमेरिका के जंग में रोजाना नए मोड देखने को मिल रहे है। हाल ही में अमरीकी राष्ट्रपति डोनल ट्रंप ने समुद्र में नाकाबंदी को लेकर तारीफ की है। यह बात उन्होंने ईरान के साथ एकतरफा सीजफायर बढ़ाने के बाद कही है। बीती बुधवार को सोशल मीडिया पर लिखते है– ईरान आर्थिक रूप से टूट रहा है, उसके पास पेसो के कमी हो रही है, इसलिए तुरंत होर्मुज स्ट्रेट खोलना चाहता है। ट्रंप ने यह दावा भी किया कि नाकाबंदी की वजह से ईरान को रोजाना भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है जिसकी लागत लगभग 500 मिलियन डॉलर रोज है। इसकी वजह से ईरान की पुलिस और सेना को समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा और देश के अंदर आर्थिक संकट का दवाब बढ़ रहा है। दूरी तरफ ईरान के संयुक्त राष्ट्र के स्थायी प्रतिनिधि अमीर सईद इरावानी बोले कि नाकाबंदी हटाने के बाद ही अमेरिका से बातचीत संभव हो सकती है।
STATEMENT BY PRESIDENT DONALD J. TRUMP: pic.twitter.com/ATdRyY1qqK
— The White House (@WhiteHouse) April 21, 2026
पाकिस्तान के आर्मी चीफ मुनीर और प्रेम मिनिस्टर ने अपील की
डोनल ट्रंप ने खुल के पाकिस्तान के द्वारा की गई अपील का समर्थन करते हुए कहा कि अमेरिका पाकिस्तान की अपील पर ईरान के साथ चल रहे युद्धविराम (सीजफायर) को आगे बढ़ा रहे है। लेकिन ट्रंप ने इस बात में सीजफायर की समय सीमा पर कोई चर्चा नहीं की। ट्रंप ने आगे ईरान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि ईरान में इस समय नेतृत्व और सरकार में एकजुटता नहीं है। ऐसे समय में पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ असीम मुनीर ने उनसे अपील की है कि वे कुछ समय तक इतना पर हमले रोक दे जिससे ईरान को साझा प्रस्ताव तैयार करने का वक्त मिल सके। ट्रंप ने साफ किया कि इस अपील को मानते हुए वो अमेरिकी सेना को हमले रोकने का निर्देश दे रहे है। वही दूसरी तरफ सेना को पूरी तरह तैयार रहने को भी कहा गया है। इसी दौरान ईरान पर दवाब बनाए रखने के लिए नाकाबंदी जारी रहेगी।