आज कई राज्यों में लू का अलर्ट जारी: हरियाणा से लेकर ओडिशा तक भीषण गर्मी का दौर शुरू

आज कई राज्यों में लू का अलर्ट जारी: हरियाणा से लेकर ओडिशा तक भीषण गर्मी का दौर शुरू

देश के कई हिस्सों में अप्रैल से ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है गर्मी के तेवर आने वाले दिनों में और बढ़ता जाएंगा, हालात और गंभीर होती जाएगी। मौसम विभाग ने कई राज्यों में हीटवेव का गंभीर अलर्ट जारी किया है जो की जानना आपके लिए बेहद जरूरी है कि कहीं आपके राज्य में हीटवेव अलर्ट है या नहीं, जिससे आप भी अलर्ट हो जाओ। 

जानें किन राज्यों में है हीटवेव अलर्ट ?

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार देश के कई राज्यों में हीटवेव अलर्ट घोषित किया है यह अलर्ट मध्य प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, झारखंड, उड़ीसा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में घोषित है। इसके अलावा राजधानी दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भी तापमान बढ़ने की संभावना है। इस गर्मी से लोगों को काफी समस्या हो सकती है जो लोग दिन में बाहर निकलते हैं वह निकलना कम कर दें, क्योंकि दिन का तापमान बढ़ जाता है, जिससे आप बीमार भी हो सकते हैं। 

कैसे बचे लू से ?

अप्रैल 2026 से ही हीटवेव का प्रकोप देखने  को मिल रहा है और आने वाले दिनों में इसका असर और ज्यादा देखने को मिल सकता है। गर्मी से बचने के लिए हल्के और ढीले कपड़े पहनना जरूरी है। लोगों को अपनी बॉडी के हिसाब से पर्याप्त पानी पीना बेहद जरूरी है जिससे आपकी बॉडी डिटॉक्स रहेगी। गर्मी को ध्यान में रखते हुए दिन के समय लगभग 11 से 5   निकलना बंद करें, इस समय गर्मी सामान्य से ज्यादा रहती है जब बेहद जरूरी काम हो तब ही निकलना उचित है। अगर  आप हिटवेब में अपना ध्यान नहीं रखोगे तो आपको लू के चलते उल्टी और  बीमारी जैसे लक्षण अपनी बॉडी में देखने को मिल सकते हैं।

मौसम विभाग की हिदायत

मौसम विभाग के अनुसार गर्मी का प्रकोप तब देखने को मिलता है जब जलवायु में परिवर्तन होता है और ग्लोबल वार्मिंग की वजह से टेंपरेचर बढ़ जाता है। और इस साल अप्रैल 2026 में ही हीटवेव का असर देखने को मिल रहा है और यह दिनों- दिन बढ़ता जाएगा, जिससे आप अपना ध्यान जरूर रखें, खासकर बच्चों और बुजुर्गों का क्योंकि यह आयु बेहद कमजोर होती है, लू का असर जल्दी देखने को मिलता है इसलिए आप अपना ध्यान रखें और अपने परिवार के साथ- साथ आसपास के लोगों का भी ध्यान रखें।