जम्मू कश्मीर। जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले से दिल दहला देने वाली एक बड़ी सड़क दुर्घटना सामने आई है । आज सुबह 10 बजे रामनगर में एक यात्री बस सड़क दुर्घटना के कारण खाई में जा गिरी, जिससे काफी लोगों की जान चली गई। जब यह हादसा हुआ तब वहां मौजूद लोगों और यात्रियों से भरी बस में चीज पुकार मच गई। यह हादसा काफी खौफनाक था जिससे इलाके में सनसनी फैल गई।
जाने पूरा मामला
जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले के रामनगर में सोमवार यानी कि आज सुबह करीब 10:00 बजे एक बड़ी सड़क दुर्घटना सामने आई है जहां एक यात्री बस जम्मू से श्रीनगर जा रही थी बस यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी। अनहोनी के कारण बस खाई में जा गीरी जिससे वहां मौजूद लोगों के बीच अफरा- तफरी मच गई। इस हादसे में अभी तक 12 लोगों की जान जाने की आशंका जताई जा रही है और ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है
जहां यह दुर्घटना हुई, वहां मौजूद लोगों ने कहा कि यह घटना बस ड्राइवर की लापरवाही से हुई, ड्राइवर बस तेज चल रहा था जिससे बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गीरी। पुलिस तुरंत रेस्क्यू करने पहुंची और मामला दर्ज कर करवाई तेज कर दी है
बचाव कार्य शुरू
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया है इसके साथ ही घायलों को तुरंत नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है प्रशासन ने इस मामले पर दुख दोव्यक्त करते हुए मृतकों के परिवारों को मुआवजा देने की भी बात कही है
इस हादसे पर जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी इस दुख खबर पर गहरा दुख व्यक्त किया है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।