ग्वालियर किले पर शर्मसार हुई इंसानियत, रशियन गर्ल संग की आपत्तिजनक हरकत

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

ग्वालियर किले पर शर्मसार हुई इंसानियत, रशियन गर्ल संग की आपत्तिजनक हरकत

ग्वालियर | ग्वालियर में घूमने आई एक रशियन गर्ल के साथ ग्वालियर के एक इनफ्लुएंसर ने आपत्तिजनक डायलॉग बोलते हुए रील बनाई। इंफ्लुएंसर राधे गुर्जर द्वारा बनाई गई ये रील वायरल होने के बाद बवाल मच गया। ग्वालियर पुलिस में राधे को पकड़ा, राधे ने रील डिलीट करवाई  और माफी मांगने के बाद पुलिस इस राधे के खिलाफ 151 की कार्रवाई की। 


जाने पूरा मामला 

ग्वालियर का ऐतिहासिक किले पर बनी रील वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। हिंदी भाषा से अनजान रूसी महिला के साथ मजाक के नाम पर अश्लील टिप्पणी करते हुए वीडियो बनाया गया। इसे ‘राधे गुर्जर’ नाम की आईडी से सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया। 

दरअसल  रूस से आए पर्यटकों का एक दल आगरा से ग्वालियर घूमने पहुंचा था। दोपहर में किले पर घूमते समय एक स्थानीय इन्फ्लुएंसर उनसे बातचीत करने लगा। उसने एक विदेशी महिला को रील बनाने के लिए तैयार किया और अश्लील टिप्पणी करते हुए वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर साझा किया। वीडियो में इन्फ्लुएंसर की बात से अनजान विदेशी महिला ने अंगूठा दिखाते हुए दो बार “यस-यस” कहा। उसे अंदाजा नहीं था कि उसके साथ आपत्तिजनक बात कही जा रही है। 

पुलिस का एक्शन 

रील वायरल होने के बाद पुलिस तक पहुंची और पुलिस ने इनफ्लुएंसर राधे गुर्जर की तलाश शुरू की। पुलिस के हत्थे चढ़ने से पहले ही राधे गुर्जर ने अपने अकाउंट से इस रील को डिलीट कर दिया। पड़ाव पुलिस ने राधे गुर्जर को पकड़ा उसके बाद उसने माफी मांग ली और आइंदा इस तरह  को करतूत न करने की शपथ ली। इस पर पड़ाव  पुलिस ने राधे गुर्जर के खिलाफ धारा 151 के तहत शांतिभंग की कार्रवाई की और चेतावनी देकर छोड़ दिया।

Related Post