‘रामायण’ का टीज़र हुआ जारी, ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ भगवान राम के रूप में दिखे रणबीर कपूर

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

'रामायण' का टीज़र हुआ जारी, 'मर्यादा पुरुषोत्तम' भगवान राम के रूप में दिखे रणबीर कपूर

हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर आज 2 अप्रैल 2026 को नितेश तिवारी की रामायण फिल्म के टीज़र का पहला लुक वायरल हो गया है इस टीजर में रणबीर कपूर फिल्म में मर्यादा पुरुषोत्तम राम के रूप में दिखाया गया। रणबीर कपूर के राम अवतार ने उनके फैंस को काफी मंत्रमुग्ध कर दिया है सिनेप्रेमियों की निगाहें टीजर लॉन्च पर टिक गई है इस टीजर की ड्यूरेशन लगभग 2 मिनट 38 सेकंड है इस मूवी में साई पल्लवी ने माता सीता का रोल निभाया, यश ने रावण का रोल निभाया और रवि दुबे ने भगवान लक्ष्मण का रोल निभाया, जो कि लोगों को काफी पसंद आ रहा है । 

नीतीश तिवारी ने सोशल मीडिया पर यह टीजर रिलीज कर कैप्शन में लिखा “राम सर्वकालिक महानतम हैं क्योंकि उन्होंने ऐसा जीवन जिया जिसमें उनके निर्णय हमेशा व्यापक हित के लिए थे, कर्तव्य को इच्छा से ऊपर और त्याग को स्वार्थ से ऊपर रखा गया था।”

नीतीश तिवारी ने आगे लिखा “उनकी विरासत समय के साथ मानवता को सशक्त और प्रेरित करती रहती है और मानव आत्मा की अच्छाई में विश्वास जगाती है, जिससे सभी संघर्षों का समाधान होता है और दुनिया में शांति आती है।”

Also Read

Top Stories
Related Post