प्रेम के चलते शादीशुदा पति ने किया प्रेमिका का सर धड़ से अलग

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

प्रेम के चलते शादीशुदा पति ने किया प्रेमिका का सर धड़ से अलग

विशाखापट्टनम से खौफनाक वारदात सामने आई है जहां एक लड़की का पहले कत्ल, सर धड से अलग और फ्रिज में रखी आधी लाश। यह पूरा मामला लगभग श्रद्धा वॉल्कर मर्डर केस जैसा है जो आपकी रुह कांप देगा।

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम शहर में एक 31 साल की पोलीपल्ली मोनिका जो 2021 में सोशल मीडिया के जरिए 35 साल के रविंद्र (शादीशुदा) से मिली। रविंद्र शादीशुदा प्रेमी था लेकिन वह अपनी पत्नी से प्रेम नहीं करता था बल्कि मोनिका के साथ नाजायस संबंध बनाकर उससे प्रेम करता था लेकिन एक बार मोनिका ने रविंद्र से पैसे मांगे साथ ही उसे ब्लैकमेल भी किया। रविंद्र की पत्नी जब अपने मायके चली गई थी तब रविंद्र ने मोनिका को अपने फ्लैट पर बुलाया और बातों ही बातों में उनका झगड़ा होने लगा, झगड़ा इतना बढ़ गया कि गुस्से में रविंद्र ने मोनिका का सर धड़ से अलग कर दिया। 

रविंद्र (इंडियन नेवी में बतौर टेक्नीशियन काम) ने 30 मार्च 2026 को खुद पुलिस स्टेशन पहुंचकर ड्यूटी में पदस्थ पुलिस वालों को पुरी कहानी सुनाई। जिसे सुनकर पुलिस वाले भी हैरान रह गए, तभी पुलिस ने रविंद्र के दिए पते पर पूरी जांच पड़ताल की और साथ ही उस पते पर पहुंचे, जहां उसने फ्रिज में उसके टुकड़े छुपाए थे फ्रिज के ऊपर का हिस्सा जहां बर्फ जमाते हैं जब पुलिस ने खोला तब काली पन्नी में कुछ सामान रखा हुआ था पॉलिथीन खोलते ही पुलिस हैरान रह गई। फ्रिज में सिर्फ शरीर का आधा भाग ही रखा हुआ था जो की काली पन्नी के अंदर टुकड़ों में मिला। 

शरीर का आधा भाग मिलने के बाद पुलिस रविंद्र की कहानी में बताई गई आधा शरीर ढूंढने के लिए जंगल में पहुंची, वहां पुलिस को शरीर का आधा भाग मिला। उसके बाद फॉरेंसिक जांच के लिए उसकी बॉडी भेजी गई, जो रिपोर्ट्स के अनुसार पोलीपल्ली मोनिका की थी ।

रविंद्र ने खुद पुलिस स्टेशन जाकर अपना गुना कबूल किया।उसने पुलिस वालों को साफ बता दिया कि उसने यह कत्ल कैसे किया, क्यों किया, कब किया और कत्ल के बाद उसकी लाश कहां रखी। गजुवाका पुलिस स्टेशन ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।