बिहार। बिहार के नालंदा जिले के बिहारशरीफ स्थित शीतला माता मंदिर में अचानक भगदड़ मच गई। इस भगदड़ से वहां मौजूद श्रद्धालुओं में अफरा- तफरी मच गई। इस भगदड़ में लगभग 8 महिलाओं की मौके पर ही जान चली गई और 12 से ज्यादा श्रद्धालुओं की घायल होने की संभावना जताई जा रही है यह हादसा शीतला माता मंदिर में आज यानी 31 मार्च 2026 को चैत्र मास के आखिरी मंगलवार को हुआ।
जाने पूरा मामला
दरअसल मंगलवार यानी कि आज शीतला माता मंदिर में चैत्र नवरात्रि का अंतिम दिन होने के कारण हजारों भक्तों की भीड़ उमड़ी, भीड़ सामान्य से ज्यादा होने के कारण वहां अचानक अफरा- तफरी मचने लगी और वहां मौजूद कई महिलाएं दब गई। ऐसा माना जा रहा है कि लगभग मौके पर ही 8 महिलाओं की जान चली गई और कई महिलाएं घायल हुई है जिनको पास के नजदीकी मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है घायलों का इलाज जारी है। और कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर बेकाबू हालत संभाले और साथ ही जिलाधिकारी ने जांच के आदेश भी दिए हैं मंदिर और आसपास का क्षेत्र बंद कर दिया गए है और प्रशासन में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।