बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड यानी कि बीएसईबी ने दसवीं की बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट आज यानी 29 मार्च 2026 को घोषित कर दिया है जिसमें बिहार की लड़कियों ने कमाल कर दिया। इस एग्जाम में 15 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे जो 17 से 25 फरवरी तक हुई। शिक्षा मंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के हवाले से करीबन दोपहर 1:00 बजे घोषणा की है कि इस साल 85.93% छात्र पास हुए हैं जो कि अच्छा रिकॉर्ड माना जा रहा है इस एग्जाम में लड़कियों ने रिकॉर्ड तोड़ दिया यानी लड़कों से ज्यादा लड़कियां पास हुई है गौरतलब है कि दसवीं बोर्ड परीक्षा में 86.23% लड़कियों ने बाजी मारी, जबकि 84.29% लड़के पास हुए हैं।
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की टॉपर लिस्ट में 26 नाम आए हैं जिनमें 19 लड़कियां शामिल है। जमुई यानी की सिमुलतला की पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली की समरीन प्रवीण ने 500 में से 492 अंक लाकर संयुक्त रूप से स्टेट का नाम रोशन किया है।
कैसे चेक करें रिजल्ट ?
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या results.biharboard.com.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं रिजल्ट चेक करने से पहले आपको रोल नंबर डालना पड़ेगा फिर कैप्चा भरना पड़ेगा। यह सब भरने के बाद ही फार्म सबमिट होगा , आप रिजल्ट देख सकते हो और मार्कशीट डाउनलोड भी कर रखते हो।