चंडीगढ़ में शराब की बिक्री में बड़ा बदलाव किया है प्रशासन ने चंडीगढ़ में नई एक्साइज पॉलिसी को मंजरी दे दी है यानी चंडीगढ़ में नई शराब नीति को हरी झंडी मिल गई है इसका मतलब लोगों को शराब खरीदना पहले की तुलना में आसान हो जाएगा।
इस नए बदलाव से अब पेट्रोल पंप, शॉपिंग मॉल और बाजारों पर शराब बिक्री शुरू हो जाएगी। जिससे लोग आसानी से शराब खरीद सकते हैं। इसके अलावा भी प्रशासन ने नया नियम लागू किया है बड़े डिपार्टमेंटल स्टोर्स को भी विदेशी शराब, वाइन और बियर बेचने की अनुमति दे दी है
इन बदलावों के साथ-साथ भुगतान के नियमों में भी प्रशासन ने सकती बढ़ती है अब दुकान चाहे कहीं भी हो लेकिन डिजिटल पेमेंट ही अनिवार्य होगा और दुकानदारों को अल्कोहल मीटर लगाना अनिवार्य होगा, जिससे सरकार शराब की मात्रा की निगरानी कर सके। इस पूरे सिस्टम को मजबूत रखने के लिए सरकार ने सीसीटीवी कैमरे और लाइव मॉनिटरिंग सिस्टम का इस्तेमाल करेगी, जिससे अवैध गतिविधियों पर रोक लगे।