1 अप्रैल 2026 से होंगे बड़े बदलाव, जाने यहां

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

1 अप्रैल 2026 से होंगे बड़े बदलाव, जाने यहां

1 अप्रैल 2026 से भारत में कई बड़े नियम बदलने जा रहे हैं जो आपकी  रोजमर्रा की जिंदगी पर प्रभाव डाल सकते हैं इसलिए इन नियमों पर पहले से ही ध्यान दें। 1 अप्रैल से  PAN कार्ड, HRA क्लेम और टैक्स से जुड़े नियमों में बदलाव होने जा रहा हैं। यह नए बदलाव टैक्स चोरी रोकने और सिस्टम को मजबूत दिशा मे बनाए गए हैं।

PAN कार्ड में क्या बदला होगा ? जाने यहां 

अब PAN बनवाने या फिर किसी भी तरह की ऑथेंटिकेशन इनफॉरमेशन सुधारने के लिए सिर्फ आधार कार्ड काफी नहीं होगा। अब आधार कार्ड के साथ-साथ जन्म प्रमाण पत्र, वोटर ID card या 10वीं की मार्कशीट जैसे एक्स्ट्रा डॉक्यूमेंट देने पड़ेंगे, जो की बेहद जरूरी है इस बदलाव से जो लोग फर्जी PAN कार्ड बनवा लेते थे जिस पर अब पूरी तरह रोक लग जाएगी यानी अब फर्जी पैन कार्ड बनना मुश्किल हो जाएगा।

HRA क्लेम का नया नियम जाने यहां 

HRA यानी हाउस रेंट अलाउंस, अगर आप किराए के घर में रहते हैं और सालाना 1 लाख से ज्यादा किराया देते हैं, तो मकान मालिक का PAN नंबर देना अनिवार्य होगा और यह भी बताना जरूरी होगा कि वो आपका रिश्तेदार है या नहीं। नया फॉर्म 124 भरना पड़ेगा, जिससे टैक्स छूट के लिए सबूत के तौर पर हो , ताकि फर्जी किराया क्लेम बंद हो।

FAST Tag अनिवार्य होगा 

1 अप्रैल 2026 से टोल प्लाजा पर FASTag या UPI कार्ड जरूरी कर दिया है और टोल प्लाजा पर कैश पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है अगर किसी भी व्यक्ति को टोल प्लाजा से निकलना होगा तो वह बिना FASTag या UPI ID के साथ नहीं निकल सकेंगे।

 ऑनलाइन पेमेंट में बदलाव 

1 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन पेमेंट के नियमों में बड़ा बदलाव लागू होगा। अब हर ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन अनिवार्य होगा, यानी OTP के साथ PIN, पासवर्ड या बायोमेट्रिक जरूरी होगा। इस नए नियम से बढ़ते साइबर फ्रॉड को ररोका जा सकता है।