आंध्र- प्रदेश में बस- ट्रक की टक्कर से 12 जिंदा जले

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

आंध्र- प्रदेश में बस- ट्रक की टक्कर से 12 जिंदा जले

आंध्र- प्रदेश के प्रकाशम जिले के मार्कापुरम में गुरुवार यानी  आज सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। जब एक निजी बस और बजरी से लदे ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस आग का गोला बन गई। आग को काबू करने के लिए तुरंत दमकल टीमें मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बड़ा जान माल का नुकसान हो चुका था। यह हादसा आज सुबह करीब 5:45 के आसपास हुआ जब तेलंगाना से आंध्र प्रदेश जा रही बस को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। 

आग इतनी तेज थी कि करीबन 10 से 12 लोग जिंदा जल गए और उनकी मौके पर ही जान चली गई और लगभग 20 यात्री घायल बताए जा रहे हैं घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराई गया है जहां उनका इलाज जारी है इस मामले में मृतकों  की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने इस पूरे मामले में शोक व्यक्त किया है और कहां है कि घायलों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए जाएं और साथ ही इस पूरे मामले की गहन जांच की जाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Also Read

Top Stories
Related Post