इंदौर में EV चार्जिंग से घर जला , 8 लोग जिंदा जले

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

इंदौर में EV चार्जिंग से घर जला , 8 लोग जिंदा जले

इंदौर के बृजेश्वरी एनएक्स कॉलोनी से एक भयानक घटना सामने आई है EV कार की चार्जिंग से पूरा परिवार तबाह हो गया। सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि यह घटना सुबह करीब 3 से 4:00 बजे की है।  जब यह हादसा हुआ तब आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया।

दरअसल इंदौर के बृजेश्वरी एनएक्स कॉलोनी में एक इलेक्ट्रिक कार चार्ज हो रही थी अचानक चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट हुआ और कार ब्लास्ट हो गई। आग इतनी तेज थी कि घर को भी चपेट में ले लिया, घर में रखें सिलेंडर एक-एक करके ब्लास्ट होने लगे। ऐसा माना जा रहा है कि घर के अंदर 10 से ज्यादा गैस सिलेंडर रखे हुए थे जिससे तीन मंजिला मकान जलकर खाक हो गया। इस आग ने 8 लोगों की जान ले ली और  तीन-चार लोग आग से झुलस गए हैं जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है और उनका इलाज जारी है। 

पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार के मुताबिक इलेक्ट्रॉनिक कार लॉक थी जिससे दरवाजा तोड़ना मुश्किल हो रहा था जब यह हादसा हुआ तब पारिवारिक आयोजन चल रहा था एक बच्चा अभी भी लापता बताए जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जान शुरू कर दी है।

Top Stories
Related Post