नो एंट्री में ट्रक ने 5 साल के मासूम को कुचला

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

नो एंट्री में ट्रक ने 5 साल के मासूम को कुचला

ग्वालियर शहर की सड़कों पर नो एंट्री के नियमों की धज्जियां उड़ाते भारी वाहन अब रिहायशी बस्तियों में हादसे कर रहे है। नारायण विहार कॉलोनी में एक ऐसा ही रूह कंपा देने वाला हादसा हुआ है। घर के बाहर खेल रहे 5 साल के मासूम को एक ट्रक ने न केवल रौदा, बल्कि ड्राइवर ने लापरवाही की हद पार करते हुए ट्रक को बैक कर दिया, जिससे बच्चे के दोनों पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए । 

दअरसल गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के नारायण विहार कॉलोनी में रहने वाले बंटी रावत मजदूर है। पत्नी के बाद 5 साल का बेटा आशिक ही उनकी दुनिया और जीने का सहारा है। पिता बंटी मजदूरी करने गया था। कल शाम करीब 5 बजे आशिक घर के बाहर खेल रहा था। तभी गल्ला मंडी की ओर जा रहा ट्रक बस्ती की तंग सड़क पर घुस आया। ट्रक ड्राइवर ने बेहद लापरवाही से गाड़ी को उस रास्ते से निकाला। जिससे मासूम आशिक पिछले पहिए की चपेट में आ गया। जब लोगों ने जोर से सोर मचाया तो घबराने या रुकने के बजाय ड्राइवर ने बिना देखे ट्रक को बैंक कर दिया। इस भयावह चूक की वजह से आशिक का दूसरा पैर भी पहिए के नीचे आकर पूरी तरह कुचल गया। 

गुस्साई भीड़ ने ट्रक को घेर लिया। जबकि घायल बच्चे को तुरंत जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। फिलहाल पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Top Stories
Related Post