ग्वालियर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा तीन दिवसीय किकेट टूर्नामेंट केप्टन रूप सिंह स्टेडियम में आयोजित किया गया है। क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ करते हुये केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यह सौभाग्य का विषय है जो व्यापारी पहले क्रिकेट दर्शक होते थे अब क्रिकेट के ग्राउण्ड पर रोमांचक खेल का आनन्द लेंगे ओर कैट ने महिला टीम को अवसर देकर एक नई पहल की है। उन्होंने कैट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन को बधाई देते हुये कहा कि यह अच्छी सोच है। हम व्यापार के साथ साथ खेलों के माध्यम से अपने स्वास्थ का भी ध्यान रखेंगे। उन्होंने सुझाव दिया कि आगामी क्रिकेट मैच में अगर पुरूषों की 8 टीम हो तो महिलाओं की भी 8 टीम बने और हम बॉल का उपयोग भी प्रोफोशनल तरीके से करे तो उसका लाभ अधिक लोगों तक पहुचेगा ।
संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 12 क्रिकेट टीमों से परिचय प्राप्त किया, उन्हें सील्ड प्रदान की, मुख्य संयोजक आकाश जैन, एवं स्वागत अध्यक्ष रीतेश गुप्ता मोनू वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन जैन ने अतिथियों की आगवानी की।
कार्यक्रम का संचालन संभागीय अध्यक्ष दीपक पमनानी ने किया और टीमों के बीच कौन कौन से मैच किस किस के बीच होंगे इसका ड्रा ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा निकाला गया। प्रत्येक मैच में विनर, रनप एवं अन्य खिलाडियों की सील्ड का अनावरण कराया गया। सभी स्पॉन्सर, प्रायोजक, सहयोगियों को स्मृतिचिन्ह केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भेंट किये। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये ऊर्जामंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर एवं भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने सभी खिलाडियों को बधाई और शुभकामनाऐ दी। इस अवसर पर डबरा की महिला टीम और ग्वालियर महिला टीम के साथ उनके क्रिकेट मेच की वाउण्ड्री को बढवाया तत्पश्चात ज्योतिरादित्य सिंधिया ने व्यापारियों के साथ क्रिकेट भी खेला और छक्के लगाये।
अपने उदबोधन में केन्द्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस महत्वपूर्ण स्थान को इतिहास का बहुत ही रोचक स्थान बताया। 200 रन सचिन तेन्दुलकर ने इसी ग्राउण्ड पर बनाये थे। इस हेतु उन्होंने कहा कि इसे नमन करे और इस स्थान को प्रणाम करने के बाद ही मैच खेले।
इस अवसर पर संयोजक नीरज चौरसिया, अंशुल गुप्ता, राहुल अग्रवाल, विकास गुप्ता, अंकुर महेश्वरी, मुकेश अग्रवाल, मुकेश गुप्ता सचिन राजपूत, रीनागांधी सहित सभी कैट पदाधिकारी दिलीप पंजबानी,रवि गुप्ता, विवेक जैन, व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।