एनसीईआरटी ने विवादित चैप्टर पर मांगी माफी 

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

एनसीईआरटी ने विवादित चैप्टर पर मांगी माफी 

एनसीईआरटी की कक्षा आठवीं की सोशल साइंस किताब में न्यायपालिका में भ्रष्टाचार को लेकर विवाह चल रहा था जिसको लेकर अब एनसीईआरटी ने सार्वजनिक तौर पर माफी मांग ली है अब यह चैप्टर सोशल साइंस की किताब में ना तो दिखेगा और ना ही और किसी किताब में यह चैप्टर जोड़ेगा साथ ही इस तरह का चैप्टर बच्चों को नहीं पढ़ाया जाएगा, जिससे न्यायपालिका पर सवाल ना उठे। 

दरअसल कक्षा 8 की एनसीईआरटी की सोशल साइंस किताब के चैप्टर में न्यायपालिका की भूमिका दी गई थी जिसमें न्यायपालिका में भ्रष्टाचार का जिक्र किया गया था जिससे विवाद सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता में एनसीईआरटी को नोटिस जारी कर कार्रवाई की चेतावनी दी थी लेकिन अब एनसीईआरटी ने सार्वजनिक तौर पर माफी मांग ली है 

सुप्रीम कोर्ट का आदेश 

सुप्रीम कोर्ट ने इस पूरे मामले को लेकर कहा है कि स्कूलों से पुरानी किताबें वापस ली जाए और और नई किताबों में यह चैप्टर हटाया जाए। आगे सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि भविष्य में इस तरह की त्रुटि न हो, इसके लिए समीक्षा प्रक्रिया को और मजबूत किया जाएगा।

Also Read

Top Stories
Related Post