भारत ने फाइनल में न्यूज़ीलैंड को 96-रनों से हराकर तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया है। भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने भारत की जीत के बाद पहले सोशल मीडिया पोस्ट की कॉमेंट में लिखा, “यह सिर्फ ईश्वर की योजना नहीं थी।यह 1.4 अरब भारतीयों की योजना थी।” उन्होंने लिखा, “हर खिलाड़ी एक ‘वर्ल्ड चैंपियन’ है ।”
This wasn’t just God’s plan, it was the plan of 1.4 Billion Indians! Each player a WORLD CHAMPION! 🇮🇳 🏆 🏆🏆 pic.twitter.com/5bM6wcMtAm
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) March 9, 2026
भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में जीत के बाद मैदान पर जमकर डांस किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
76 वर्षीय सुनील गावस्कर भारत की टी20 विश्व कप जीत का जश्न मनाते हुए नाच रहे हैं। 🥹❤️ pic.twitter.com/ZNP5I30eym
— ममता ट्राबल (@Mamtasulaniya) March 9, 2026
गौतम गंभीर ने भारत के टी20 विश्व कप 2026 के बाद आईसीसी अध्यक्ष जय शाह को धन्यवाद देते हुए कहा कि, “जब मैं अपने कार्यकाल के सबसे कठिन दौर से गुज़र रहा था, चाहे वह न्यूज़ीलैंड हो या दक्षिण अफ्रीका एकमात्र व्यक्ति जिसने मुझे फोन किया, वह जय भाई थे।”
ऐक्टर अमिताभ बच्चन ने मज़ाकिया अंदाज़ में भारत की टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीत पर सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए कमेंट में लिखा, “कहा था मैं मैच नहीं देखूंगा तो जीत जाएंगे, हो गया।”
T 5679 – कहा था नहीं देखूँगा तो जीत जाएँगे ! हो गया ! pic.twitter.com/JHgQyc2v2S
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) March 8, 2026