प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 8 मार्च 2026 यानी कि वूमेंस डे पर दिल्ली को एक बड़ी सौगात दी है नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन किया है जिसमें 33,500 करोड रुपए की यह परियोजना है। यह नई सौगात उत्तर और उत्तर पूर्वी दिल्ली की कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा और दिल्ली के कई इलाकों को भी फायदा होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर कहा, ” कि आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर भारत महिला सशक्तिकरण की नई गाथा लिख रहा है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सफल नेतृत्व में राजधानी का विकास हो रहा है।और राजनीति, प्रशासन, विज्ञान, खेल या समाज सेवा का क्षेत्र भारत की नारी शक्ति हर क्षेत्र मे एक नई ऊर्जा से आगे बढ़ रही है। देश की नारी शक्ति को मैं आज महिला दिवस पर बहुत बधाई देता हूं और राष्ट्र के विकास में उनके असीमित योगदान के लिए ऋण स्वीकार करता हूं ।”
We are committed to building a modern and Viksit Delhi. The projects launched today will strengthen infrastructure, improve connectivity and enhance the ease of living for people of the city.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 8, 2026
https://t.co/BrUJqDQj50
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज के कार्यक्रम को लेकर कहा कि , “आज का यह कार्यक्रम इस बात का प्रमाण है कि एक वर्ष पहले दिल्ली ने जिस ‘AAP-दा’ से मुक्ति पाई थी , वो कितनी जरूरी थी। अगर यहां पर ‘AAP-दा’ सरकार न होती तो ये मेट्रो फेज 4 प्रोजेक्ट बहुत पहले ही पूरा हो चुका होता। लेकिन ‘AAP-दा’ वालों ने अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए दिल्ली के लाखों लोगों की सुविधा को अलग कर दिया था। आज यहां भाजपा सरकार बनने के बाद दिल्ली के चौतरफा विकास में तेजी आई है। “