बिग बॉस 17 फेम और उत्तराखंड के फेमस युटुबर अनुराग डोभाल दिल्ली- मेरठ एक्सप्रेवे पर सड़क हादसे का शिकार हो गए। यह हादसा शनिवार को दोपहर मे हुआ, जब अनुराग देहरादून से दिल्ली लौट रहे थे उसी बीच गाजियाबाद में एक्सीडेंट हो गया। सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि जब यह एक्सीडेंट 80000 लोग ने लाइव देखा है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ।
यूके07 राइडर (अनुराग डोभाल) कुछ मिनट पहले लाइव आए और कार चलाते हुए अपने पारिवारिक मुद्दों को लेकर एक रील पोस्ट की। इस दौरान उनकी कार की स्पीड करीब 180 किमी/घंटा बताई जा रही थी। इसके बाद उन्होंने अचानक कार को डिवाइडर से टकरा दिया।#UK07Rider #AnuragDhobal #LiveAccident #YouTube pic.twitter.com/mbJK656vFZ
— Ashish rai (@journorai) March 7, 2026
लाइव लोगों के मुताबिक अनुराग 150 से 160 किमी/घंटा स्पीड से फॉर्च्यूनर चला रहे थे जिससे उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और हादसे का शिकार हो गई। जब गाड़ी अनियंत्रित हुई तब कई बार पलटी भी खाई और चकनाचूर हो गई। लाइव देख रहे लोगों ने उन्हें तड़पते हुए देखा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
एक्सीडेंट के बाद अनुराग को मेरठ के सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया गया था हालत बिगड़ते देख डॉक्टर ने दिल्ली के फायर सेंटर अस्पताल के ICU में रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।