Sandhya Samachar

सेंट्रल अकेडमी स्कूल के प्राचार्य जादौन दतिया व ग्वालियर जिले के सिटी कॉर्डिनेटर नियुक्त

117 views

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड भोपाल ने पहली बार शहर के निजी स्कूल के शिक्षक पर जताया भरोसा, सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
ग्वालियर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड भोपाल ने पहली बार किसी निजी स्कूल के प्राचार्य पर भरोसा जताते हुए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। इसी के तहत सेन्ट्रल अकेडमी स्कूल के प्राचार्य अरविंद सिंह जादैन को बोर्ड ने ग्वालियर व दतिया जिले का सिटी कॉर्डिनेटर नियुक्त किया है।
केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड़ भोपाल द्वारा जादौन को सिटी कॉर्डिनेटर का जो दायित्व सौंपा गया है, वह महत्वपूर्ण है। कारण इस जिम्मेदारी के तहत जादौन को ग्वालियर और दतिया जिले के समस्त 96 सीबीएसई विद्यालयों के प्रायोगिक व मुख्य परीक्षाओं में आने वाली विभिन्न समस्याओं का समाधान कर उनका सफल संचालन कराना होगा। ।
जादौन के सिटी कॉर्डिनेटर नियुक्त होने पर विद्यालय के डायरेक्टर विनय कुमार झलानी, चेयरपर्सन कविता झालानी ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी। इनके अलावा ग्वालियर सहोदय कॉम्प्लेक्स की अध्यक्ष सुनीता जैन, सचिव अनुराग गुप्ता के साथ ही समस्त प्राचार्यों एवं स्कूल के समस्त स्टाफ ने जादौन के सिटी कॉर्डिनेटर बनने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएॅ दीं।

Leave a Comment

मौसम का मिज़ाज़

India, IN
broken clouds
51%
4.8km/h
74%
29°C
29°
29°
29°
Sun
28°
Mon
28°
Tue
29°
Wed
27°
Thu

About Us

हमारी वेबसाइट का प्रमुख उद्देश्य सार्वजनिक रूप से जानकारी प्रदान करना है, और हम आपको विभिन्न विषयों पर लेख और समाचार प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं।

Contact Info

Address:

Sandhya Samachar, In front of Hotel Shelter, Padav, Gwalior. 474002

Email:

info@oldsamachar.nezovix.in

Contact Number:

+91 94251 11819

© Copyright 2023 :- Sandhya Samachar, All Rights Reserved. Designed and Developed by Web Mytech