ग्वालियर में कल से तीन दिवसीय बैजू बावरा महोत्सव का आयोजन, देश के विख्यात संगीतज्ञ लेंगे भाग 

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

ग्वालियर में कल से तीन दिवसीय बैजू बावरा महोत्सव का आयोजन, देश के विख्यात संगीतज्ञ लेंगे भाग 

ग्वालियर। राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय, ग्वालियर द्वारा बैजू बावरा महोत्सव का आयोजन कल यानी 17 फरवरी से विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा।  उक्त जानकारी विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रोफेसर स्मिता सहस्त्र बुद्धे ने  दी है। उन्होंने बताया की 17 फरवरी को पद्मश्री उस्ताद बासीफुद्दीन डागर, पंडित मोहन श्याम शर्मा, सुश्री योगिनी तांबे अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मिथिला विश्वविद्यालय बिहार कि ललित नारायण एवं प्रोफेसर लावण्या कीर्ति सिंह रहेगी और समापन दिवस के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलगुरु प्रोफेसर स्मिता सहस्त्र बुद्धे करेंगी। उन्होंने बताया ग्वालियर को हमेशा से संगीत की नगरी माना जाता रहा है, यह शहर बैजू बावरा जैसे महान गायको की कर्म भूमि भी रहा है। महोत्सव में देश के विख्यात संगीतज्ञ शिरकत कर गायन की ध्रुपद व धमार शैलियों पर अपने विचार रखेंगे, जिसमें पद्मश्री प्राप्त कलाकार भी शामिल है

Related Post