मणिपुर में भडकी हिंसा, लगा कर्फ्यू 

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

मणिपुर में भडकी हिंसा, लगा कर्फ्यू 

मणिपुर के उखरूल जिले में हालात बेकाबू हो गए जब तांगखुल और कुकी समुदाय के बीच हिंसा भड़क गई। हालात इतने बेकाबू हो गए ,कि प्रशासन ने लिटन गांव में कर्फ्यू लगा दिया है और 5 दिनों के लिए इंटरनेट सेवाएं भी बंद कर दी है।

पूरा मामला जाने

दरअसल यह झड़प शनिवार रात मारपीट की घटना से शुरू हुई, यह झड़प इतनी बढ़ गई की दूसरे दिन रविवार को पंचायत तक पहुंच गई, लेकिन सुलझने की जगह यह मामला हिंसक में बदल गया। यह छोटी सी लड़ाई इतनी बढ़ गई कि तांगखुल समुदाय के एक व्यक्ति पर हमला हो गया, फिर दोनों पक्षों में पत्थर बाजी और गोलीबारी तक हुई।

लिटन में आज मंगलवार फिर गोलीबारी हुई, गोलीबारी के साथ-साथ 30,000 से ज्यादा घर जलाए गए, जिससे वहां पर अफरा तफरी मच गई और लोग अपने घर छोड़कर भागे। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और सुरक्षा बलों ने आशु गैस का इस्तेमाल कर हालात पर काबू पाया । बताया जा रहा है कि अभी भी हालात तनावपूर्ण है।

प्रशासन ने उठाए कदम

हालत इतने बेकाबू हो गए कि उखरूल के डीएम को सख्त कदम उठाना पड़ा।उखरूल डीएम आशीष दास ने बीएनएसएस धारा 163 के तहत लिटन गांव में कर्फ्यू लगाया, जो रविवार शाम से चालू हो गया है। इंटरनेट पूरी तरह बंदी कर दिया है जिससे सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवा फैलने से रोका जा सके।

Also Read

Top Stories
Related Post