मध्यप्रदेश में पैर पसारता ड्रग्स कारोबार ?

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

मध्यप्रदेश में पैर पसारता ड्रग्स कारोबार ?

ग्वालियर। राजस्थान पुलिस ने माचलपुर राजगढ़ में छापा मारकर एक एमडी ड्रग्स बनाने वाली फैक्ट्री पकडी, हफ्ते भर के अंदर मध्य प्रदेश में अवैध ड्रग्स कारोबार पर की गयी दूसरी बड़ी कार्यवाही है। पकड़ी गई ड्रग्स फैक्ट्री इस बात की गवाह है की ड्रग्स का कारोबार मध्यप्रदेश में अपनी जड़े जमता जा रहा है जिसको लेकर मध्य प्रदेश सरकार व पुलिस चुप है क्योंकि यह कार्रवाई भी राजस्थान पुलिस पुलिस द्वारा की गई है

इसी तरह बीते दिनों इंदौर के लक्ष्मीबाई नगर इलाके में रेल गोदाम की गाड़ियों को साफ करने वाले युवक को जब क्राइमब्रांच ने पकड़ा तो उसने उससे 102.76 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। पूर्व में रतलाम से जनवरी 2026 में ड्रग्स बनाने की अवैध यूनिट पकड़ी गई जिससे जब्त माल की कीमत 27 करोड़ थी। जनवरी 2026 में अगर मालवा से सिंथेटिक ड्रग लैब पकडी। जिसमें बड़ी मात्रा में मेकेड्रॉन जब्त की।


सबसे बड़ी ड्रग फैक्ट्री भोपाल मैं एमडी ड्रग पकड़ी जिससे सैकड़ो किलो सिंथेटिक ड्रग बरामद हुआ। जिसकी जांच अभी तक जारी है।
मध्य प्रदेश में बीते 1-2 साल के भीतर लगभग 5 से अधिक ड्रग्स बनाने वाली बडी फैक्ट्री पकड़ी जा चुकी हैं, जिससे लगता है नशे का कारोबार पुलिस प्रशासन की खुफिया तंत्र की पकड से बाहर है।

Also Read

Top Stories
Related Post