शहर संवारने की जिम्मेदारी अब जनप्रतिनिधि, व्यापारी, डॉक्टर, किसान और समाजसेवी मिलकर उठाएंगे।अभी तक शहर के विकास की जिम्मेदारी ग्वालियर नगर निगम और स्मार्ट सिटी पर थी, पर अब इस कार्य में एक और कड़ी जुड़ने जा रहीं है।
6 फरवरी को सरकार ने शहर विकास को बढ़ाने जिला विकास सलाहकार समिति का गठन किया है। समिति में डॉक्टर, व्यापारी ,नेता ,किसान व समाजसेवी मिलकर 20 सदस्य व 8 मध्य प्रदेश शासन के सदस्य शामिल होंगे। समिति का कार्य शहर के विकास मुद्दों को उठाना व उनकी निगरानी करना है।
समिति में अध्यक्ष मुख्यमंत्री डॉ मोहन सिंह यादव, उपाध्यक्ष प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट हैं साथ ही सदस्यों में सांसद भारत सिंह कुशवाह, महापौर शोभा सिकरवार, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश सिंह जाटव, मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा, विधायक सहाब सिंह गुर्जर, विधायक मोहन सिंह राठौर, विधायक सुरेश राजे, दिलीप सिंह, मेहताब सिंह गुर्जर, लक्ष्मी राजे शामिल है साथ ही चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल l, दीपक बंसल, डॉ बी आर श्रीवास्तव, सरमन सिंह, जन्मेजय चौरसिया, मयंक गर्ग, इंद्र पाल जनवार, डॉ प्रियंवदा भसीन, वेद प्रकाश शर्मा, राहुल अग्रवाल, अनूप कुशवाह, पूर्व विधायक मुन्ना लाल गोयल, नेमी चंद शिवहरे, बृज राज सिंह तोमर, अमिताभ सिंह, डीसी पटरियां, अशोक अग्रवाल, आशीष प्रताप सिंह राठौर और अलबेल घुरैया शामिल है।