प्रदेश सरकार आपने ही राज्य का खर्च चलाने चालू वित्तीय वर्ष में एक बार फिर से कर्जा लेने जा रहीं हैं. अभीं तक सरकार एक अप्रैल 2025 लगभग 14 बार अलग अलग किस्तों में 57,100 करोड़ का कर्ज ले चुकीं है l 7 फरवरी को मिलने वाले 5200 करोड़ के बाद यह कर्ज बढ़कर लगभग 62,300 करोड़ हो जाएगा. जो सरकार को तीन अलग अलग किस्तों में मिलेगा। यह कर्ज मुख्य रूप से लाडली बहना योजना के भुगतान के साथ बुनियादी ढांचा व अन्य विकास कार्यो के वित्त पोषण के लिए लिया जा रहा है l
आज मध्य प्रदेश सरकार अपने बजट (4 लाख 21 हजार करोड़) से 10 प्रतिशत ज्यादा (4 लाख 64 हजार 340 करोड़) का कर्ज ले चुकीं है जो सरकार के बजट से 43 हजार 340 करोड़ रूपए अधिक है, इस कर्ज की वजह से सरकार आज 27 हजार करोड़ सिर्फ ब्याज में चुका रहीं हैं।