बजट 2026 के बारे में किस नेता ने क्या कहा ? जाने 

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

बजट 2026 के बारे में किस नेता ने क्या कहा ? जाने 

संसद में आज (1 फरवरी 2026) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026-27 पेश किया। निर्मला सीतारमण ने इतिहास रच दिया क्योंकि यह उन्होंने 9वीं बार बजट पेश किया, वह पहली महिला बनी जिसने यह रिकॉर्ड बनाया है।

जाने किस नेता ने क्या कहा ?

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने क्या कहा?

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय बजट 2026 पर कहा कि आज का बजट ऐतिहासिक है, अभूतपूर्व है। ये बजट विकसित भारत के निर्माण का बजट है। ये बजट 2047 के आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए मजबूत नींव डालने वाला बजट है जिसमें रिफॉर्म पर जोर दिया गया है। बजट में गांव, गरीब, किसान, युवा और महिला सबकी चिंता की गई है।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने क्या कहा?

Also Read

केंद्रीय बजट 2026 पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को धन्यवाद देना चाहूंगा। आज के बजट में देश के सर्वांगीण विकास के लिए और विकसित भारत के लिए मजबूत नींव बनाने का काम किया है। आज के बजट में उत्पादन पर फोकस किया गया है। IT सर्विसेज के लिए अच्छे कदम उठाए गए हैं। ऑरेंज इकोनॉमी के लिए क्रिएटर लैब बनाने के लिए बजट में प्रावधान किए गए हैं। रेलवे के लिए 7 नए हाई स्पीड कॉरिडोर की घोषणा हुई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्या कहा?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय बजट 2026 को लेकर कहा कि आशा और आकांक्षाओं का प्रतीक ये बजट है जिसमें नए भारत और विकसित भारत की संकल्पना की दृष्टि स्पष्ट दिखाई देती है। आयुष और स्वास्थ्य क्षेत्र पर जोर देना, महिलाओं के लिए हर जनपद में छात्रावास के निर्माण की व्यवस्था, नौजवानों के लिए हर क्षेत्र में अवसर के साथ-साथ अलग-अलग क्षेत्र में रिफॉर्म का बजट पेश किया गया है। भारत की अर्थव्यवस्था को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए ये बजट मददगार साबित होगा।

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने क्या कहा ?

केंद्रीय बजट 2026 पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि, किसान, महिला, गरीब पर केंद्रित बजट रहा। पशुपालन के क्षेत्र में हम आज दुनिया में पहले स्थान पर हैं। हमारे देश में पशु चिकित्सा पर की आधारभूत संरचना पर इस बार बजट में ध्यान दिया गया है।

केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने क्या कहा?
 

केंद्रीय बजट 2026 पर केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि इस बजट में युवाओं के रोजगार को सुनिश्चित करने की बात कही गई है। खेलो इंडिया के द्वारा देश में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करके देश में अच्छा और दीर्घकालीन स्पोर्ट्स इकोसिस्टम तैयार करने की बात कही गई है। देश को स्पोर्ट्स गुड्स मैन्युफैक्चरिंग का हब बनाने की बात भी इस बजट में कही गई है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने क्या कहा?

केंद्रीय बजट 2026 पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि मैं इस बजट का स्वागत करता हूं। जिस प्रकार से निर्मला सीतारमण जी ने नौंवी बार बजट पेश किया है। ये भारत सरकार के गुड गवर्नेंस का प्रतीक है। ये बजट प्रधानमंत्री का जनता के बीच में विश्वास दर्शाता है। वैश्विक अस्थिरता के बावजूद भारत का ग्रोथ रेट 7% है। ये दिखा रहा है कि किस प्रकार से हमने अपने GDP को लगातार मजबूत किया है और मुद्रा स्फ़ीति को नियंत्रण में रखा है।

भाजपा सांसद कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी ने क्या कहा?

केंद्रीय बजट 2026 पर भाजपा सांसद कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी ने कहा कि उन्होंने भारत की लॉन्ग-टर्म ग्रोथ पर ध्यान दिया, जो सबसे ज़रूरी है। 2014 में बजट करीब 17 लाख करोड़ रुपये था। पिछले साल यह 50 लाख करोड़ रुपये था; अब यह 53 लाख करोड़ रुपये है। टैरिफ के बावजूद, हमारा एक्सपोर्ट 9% बढ़ा।

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने क्या कहा ?

केंद्रीय बजट 2026 पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 9वीं बार देश का बजट प्रस्तुत किया है। मैं इसके लिए उन्हें धन्यवाद देती हूं और उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए इस बजट का स्वागत करना चाहूंगी। हमें इस बजट में फार्मा, स्वास्थ्य और केमिकल के क्षेत्र में कई सौगात मिली है। आज भारत आत्मनिर्भरता के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहा है।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने क्या कहा ?

केंद्रीय बजट 2026 पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए इस बार के बजट में प्रधानमंत्री मोदी की दूर दृष्टि और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का कुशल प्रबंधन प्रतिबिंबित हो रहा है।  पिछले बजट में शिक्षा में कुल 1,28,650 करोड़ रुपए का वित्तीय प्रबंधन किया गया था और इस बार इसे बढ़ाकर 1,39,289 करोड़ का वित्तीय प्रबंधन किया गया है।  यह सरकार की शिक्षा के प्रति प्राथमिकता दर्शाती है। 

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्या कहा ?

केंद्रीय बजट 2026 पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि लगातार 9वीं बार बजट प्रस्तुत किया गया है। यह बजट प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूरा करने वाला है। यह भारतवासियों की आशाओं और आकांक्षाओं को पूरा करने वाला बजट है। भारत एक आर्थिक महाशक्ति के रूप में उभर रहा है। इसमें हर वर्ग के उत्थान का प्रावधान किया गया है।

Top Stories
Related Post