बजट 2026 बदलाव: क्या हुआ सस्ता और क्या हुआ महंगा ?

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

बजट 2026 बदलाव: क्या हुआ सस्ता और क्या हुआ महंगा ?

निर्मला सीतारमण ने रविवार यानी आज  संसद में केंद्रीय बजट 2026-27 पेश कर दिया और वह इसके साथ ही लगातार 9वीं बार बजट पेश करने वालीं पहली महिला वित्त मंत्री बन गई हैं। इससे पहले सीतारमण ने हलवा सेरेमनी में हिस्सा लिया था। यह कई दशकों पुरानी परंपरा है जो आज़ादी के बाद से बजट प्रक्रिया का हिस्सा बनी हुई है।

बजट में सरकार ने तय किए कौनसे 3 कर्तव्य?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026-2027 के भाषण में बताया है कि सरकार ने 3 कर्तव्य तय किए हैं। उन्होंने कहा कि ये कर्तव्य हैं- कॉम्पिटिशन बढ़ाकर आर्थिक विकास को तेज़ करना व बनाए रखना, लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना और यह सुनिश्चित करना कि हर परिवार, समुदाय, क्षेत्र को संसाधनों और अवसरों तक पहुंच मिले।

क्या हुआ महंगा ?

1 फरवरी से तंबाकू उत्पाद जैसे सिगरेट और पान मसाला पर अतिरिक्त एक्साइज़ ड्यूटी और हेल्थ सेस लागू हो गए हैं। इसके तहत इन ‘हानिकारक वस्तुओं’ पर 40% जीएसटी के अतिरिक्त नए शुल्क भी लगेंगे। और साथ ही आज बजट में लग्जरी घड़ियां, खनिज, स्क्रैप मेटल, तंबाकू प्रोडक्ट्स महंगे हो गए हैं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का नया एलान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को बजट में 7 नए हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने का एलान किया। इनमें मुंबई से पुणे, पुणे से हैदराबाद, हैदराबाद से बेंगलुरु, हैदराबाद से चेन्नई, चेन्नई से बेंगलुरु, दिल्ली से वाराणसी, वाराणसी से सिलिगुड़ी शामिल हैं। इसके साथ ही वित्त मंत्री ने 3 रसायन पार्कों की स्थापना का भी एलान किया।

Also Read

क्या हुआ सस्ता ?

कैंसर की 17 दवाएं और शुगर  की 7 दवाएं पूरी तरह टैक्स-फ्री कर दी है। चमड़े के जूते, बैग, कपड़े, लेदर प्रोडक्ट्स सस्ते हो गए है। EV बैटरी, लिथियम-आयन सेल्स, सोलर पैनल्स, बायोगैस CNG मिक्स्ड फ्यूलसस्ता हुआ। माइक्रोवेव ओवन, स्मार्टफोन, स्पोर्ट्स इक्विपमेंट, विदेश यात्रा और पढ़ाई पर छूट मिलेगी। बीड़ी व टेक्सटाइल निर्यात भी सस्ता हो गया है।

केंद्रीय बजट पेश किए जाने के बाद भारतीय शेयर बाज़ार में भारी गिरावट देखी गई। कारोबार के दौरान सेंसेक्स तकरीबन 2400 अंक गिर गया जबकि निफ्टी-50 500 अंक से अधिक गिर गया। निफ्टी बैंक में 1800 अंक + और निफ्टी आईटी में 450 अंक की गिरावट आई। सेंसेक्स में शामिल अधिकतर कंपनियां रेड ज़ोन में कारोबार कर रही हैं।

Top Stories
Related Post