ग्वालियर में बसंत पंचमी के पावन पर्व पर 23 जनवरी को जन उत्थान न्यास 51 गरीब बच्चियों का सामूहिक विवाह आयोजित करेगा। यह जानकारी न्यास के अध्यक्ष डॉक्टर सतीश सिकरवार ने दी है
उन्होंने कहा कि जन उत्थान न्यास समय-समय पर सामाजिक कार्य करता है संस्था द्वारा यह चौथा सामूहिक विवाह सम्मेलन है इस सम्मेलन में दो बच्चियों ऐसी भी हैं जिनके माता-पिता नहीं है तथा चार बच्चियों के पिता नहीं है संस्था का प्रयास रहता है की गरीब बच्चियों का सामूहिक विवाह आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम तिथि
21 तारीख को हल्दी मेहंदी का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा वहीं 22 तारीख को भव्य महिला संगीत का आयोजन संस्था द्वारा किया जा रहा है तथा 23 तारीख को 51 बेंडों के द्वारा अचलेश्वर महादेव मंदिर से जनकपुरी के लिए बारात प्रस्थान करेगी।
वहीं उन्होंने कहा सभी बधुओ घर गृहस्ती का संपूर्ण सामान संस्था द्वारा दिया जाएगा उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकार बहनों की तरफ से मुंह मोड़ रही है तथा शासन की सारी योजना फेल हो रही है