केन्द्रीय मंत्री सिंधिया व शिवराज सिंह चौहान ने साइन किया एमओयू।

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया व शिवराज सिंह चौहान ने साइन किया एमओयू।

ग्रामीण क्षेत्रो में डाक सेवा, वित्तीय सेवा और लॉजिस्टिक सेवाओं को मजबूती प्रदान करने केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एमओयू साइन किया। जिसके अंतर्गत देश के ग्रामीण व सुदूर क्षेत्रो में आर्थिक व लॉजिस्टिक सेवाओं में वृद्धि एवं विकास को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण विकास व डाक विभाग ने मिलकर यह कदम उठाया। इस करार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की बाजार तकआसान पहुंच के साथ उनके विस्तार के लिए संस्थागत जुड़ाव को सुदृढ़ करना है। यह पहल केंद्रीय बजट 2025 की उस परिकल्पना के अनुरूप है, जिसमें इंडिया पोस्ट को ग्रामीण आर्थिक परिवर्तन के एक प्रमुख वाहक के रूप में पुनर्स्थापित करने की परिकल्पना की गई है।

इस अवसर पर किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार समग्र सरकारी दृष्टिकोण के जरिए एक साझा राष्ट्रीय लक्ष्य की ओर मिलकर काम कर रही है। वही दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की व्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहा है।  इस पहल के जरिए, डाक घर बचत योजनाएं, सुकन्या समृद्धि योजना, नकद हस्तांतरण सेवाएं और कई अन्य वित्तीय सेवाओ व योजनाओं का लाभ ग्रमीण क्षेत्रो तक आसानी से पहुंच सके।

Top Stories
Related Post