लखनऊ की कवियत्री शशि श्रेया सम्मानित। 

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

लखनऊ की कवियत्री शशि श्रेया सम्मानित। 

ग्वालियर। रंग महल गार्डन में काव्य, संस्कृति और सम्मान का भव्य संगम कार्यक्रम आयोजित हुआ,  इस कवि सम्मेलन संगम में लखनऊ का रंग देखने को मिला। अपनी तहजीब व नवाबी शान से जाने वाला एवं कला और संस्कृति ,शायरी, संगीत, और साहित्य में का केंद्र कहा जाने वाला जहाँ शिष्टाचार और सुंदरता को महत्व दिया जाता है। 

लखनऊ से पधारीं हुई सुप्रसिद्ध कवियित्री शशि श्रेया कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही। देशभर से पधारे नामचीन कवियों ने अपने काव्य-पाठ से श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। मंच से शब्दों की ऐसी सरिता बही कि पूरा वातावरण साहित्यिक ऊर्जा और संवेदना से भर उठा।

अपनी तहज़ीब और नवाबी शान के उसी परंपरा को सजीव करती हुईं शशि श्रेया जी ने ग्वालियर की धरती पर अपनी कविताओं की पंक्तियों से कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। उनकी सधी हुई प्रस्तुति, भावपूर्ण अभिव्यक्ति और शब्दों की गहराई ने श्रोताओं के हृदय को छू लिया। यह आयोजन साहित्यिक सौहार्द, सांस्कृतिक समृद्धि और शब्दों की शक्ति का अनुपम उदाहरण बनकर याद रखा जाएगा।

Top Stories
Related Post