ग्वालियर की नमकीन फैक्ट्री में लगी भीषण आग 

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

ग्वालियर की नमकीन फैक्ट्री में लगी भीषण आग

ग्वालियर के सांवरिया धाम कॉलोनी घने क्षेत्र स्थित पुनीत राठौर की नमकीन फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से आग भड़क उठी। आग इतनी विकराल थी कि फैक्ट्री में रखे तीन गैस सिलेंडर एक के बाद एक जोरदार धमाकों के साथ फट गए। जबकि 3 गैस सिलेंडर को फटने से पहले सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वही धमाके की आवाज़ से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई धमाकों की आवाज इतनी तेज थी कि कॉलोनी के लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल गए।

इस हादसे में एक पुरुष अमित राठौर पड़ोसी युवती श्रेया अग्रवाल मामूली रूप से झुलसने पर घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। 

शॉर्ट सर्किट को आग की मुख्य वजह माना जा रहा है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड गाड़िया तुरंत मौके पर पहुंचीं। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग कोकाबू पाने पाने में करीब आधा दर्जन गाड़िया लग गई। आगजनी में फैक्ट्री में रखा कच्चा माल, तैयार नमकीन, उत्पादन मशीनें, पैकिंग सामग्री और अन्य सभी उपकरण पूरी तरह से जलकर खाक हो गए। 

 आग की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन भी तुरंत सक्रिय हो गया। कलेक्टर रुचिका चौहान और नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देश पर एक संयुक्त टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने मौके का गहन निरीक्षण किया स्थिति का जायजा लिया और आसपास के रहवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित की। एहतियातन फैक्ट्री के आसपास के लोगों को कुछ समय तक सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई। ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। 

Also Read

CSP चंद्रभान सिंह चढ़ार ने कहा- “सांवरिया धाम कॉलोनी घने क्षेत्र स्थित पुनीत राठौर की नमकीन फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से आग भड़क उठी। आग इतनी विकराल थी कि फैक्ट्री में रखे तीन गैस सिलेंडर एक के बाद एक जोरदार धमाकों के साथ फट गए। जबकि 3 गैस सिलेंडर को फटने से पहले सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वही धमाके की आवाज़ से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई धमाकों की आवाज इतनी तेज थी कि कॉलोनी के लोग घबराकर अपने घरों से बाहर निकल गए एहतियातन फैक्ट्री के आसपास के लोगों को कुछ समय तक सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई। ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।”

Top Stories
Related Post