मध्य प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले पैरा खिलाड़ी निरंजन गुर्जर का ऐतिहासिक सम्मान।

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

मध्य प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले पैरा खिलाड़ी निरंजन गुर्जर का ऐतिहासिक सम्मान।

भोपाल में मध्य प्रदेश शासन के सामाजिक न्याय विभाग मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह  एवं दिव्यांग आयुक्त श्री अजय खेमरिया  द्वारा मुरैना जिले के ग्राम टीकरी निवासी अंतर्राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी निरंजन गुर्जर को उनके असाधारण योगदान और उपलब्धियों के लिए एक दिन के लिए मध्य प्रदेश का दिव्यांग आयुक्त नियुक्त किया गया।

निरंजन गुर्जर ने राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश व देश के लिए कई पदक जीतकर रिकॉर्ड स्थापित किया है। नियुक्ति के पश्चात उन्होंने दिव्यांग हित में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए और इस सम्मान के लिए मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह  एवं दिव्यांग आयुक्त  अजय खेमरिया के प्रति आभार व्यक्त किया। 

निरंजन ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित दिव्यांग पंजा कुश्ती में कई गोल्ड व सिल्वर मेडल, एशिया चैंपियनशिप 2024 में सिल्वर मेडल, वर्ल्ड पंजा कुश्ती चैंपियनशिप 2025 (बुल्गेरिया) में 65 किग्रा वर्ग में 58 देशों के खिलाड़ियों को मात देकर ब्रॉन्ज मेडल इन ऐतिहासिक उपलब्धियों को देखते हुए निरंजन गुर्जर को एक दिन के लिए दिव्यांग आयुक्त बनाकर सम्मानित किया गया। बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से प्रो पंजा लीग के फाउंडर व एक्टर प्रवीण डबास, पीपुल्स आर्म रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की अध्यक्ष व एक्ट्रेस प्रीति झांगियानी, अध्यक्ष डॉ. केशव पांडे – आर्म रेसलिंग वेलफेयर एसोसिएशन, ग्वालियर के साथ अंतर्राष्ट्रीय चैंपियन कोच मनीष कुमार, मध्य प्रदेश आर्मरेसलिंग के सचिव तारिक खान, दिनेश गुर्जर (विधायक, मुरैना), पुरुषोत्तम सिंह कंसाना (सरपंच, टीकरी), रघुवीर कंसाना (दद्दा), राजेश भारद्वाज (खाटू श्याम मंदिर, राजस्थान), अभय प्रताप, इंदौर एस.पी. राजेश दंडोतिया, सक्षम संस्था मध्य भारत प्रांत के खेल आयाम प्रमुख व अंतर्राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी दीपक शर्मा, दिव्यांग प्रदेश अध्यक्ष राजेश वर्मा, अंतर्राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी अरविन्द रजक सहित निरंजन के परिवारजन, शुभचिंतक एवं मुरैना जिले के अनेक प्रतिनिधियों ने फोन कॉल व सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएँ दीं। निरंजन गुर्जर की यह उपलब्धि पूरे मध्य प्रदेश और देश के लिए प्रेरणास्रोत है।

Top Stories
Related Post