ग्वालियर में फर्जी कॉल सेंटर रैकेट का हुआ पर्दाफाश 

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

ग्वालियर में फर्जी कॉल सेंटर रैकेट का हुआ पर्दाफाश 

ग्वालियर में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। क्राइम ब्रांच ने शहर में संचालित हो रहे दो फर्जी कॉल सेंटरों पर छापा मारा, यह कॉल सेंटर “MyPartnerIndia.com” नाम की वेबसाइट के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसा रहे थे और ऑनलाइन ठगी को अंजाम दे रहे थे।

पुलिस का कहना है कि इन कॉल सेंटरों के जरिए युवतियों से मोबाइल पर बातचीत कराने का झांसा देकर लोगों से पैसे वसूले जाते थे। खासतौर पर युवा और उम्रदराज लोगों को निशाना बनाकर उन्हें मेंबरशिप के नाम पर मोटी रकम देने के लिए मजबूर किया जाता था।

क्राइम ब्रांच के अनुसार, अब तक 1500 से अधिक लोग इस ठगी का शिकार हो चुके हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दोनों कॉल सेंटरों से मौके पर मौजूद दो महिला कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है।

छापेमारी में क्या हुआ जब्त?

छापेमारी में पुलिस ने 45 मोबाइल फोन, 12 एटीएम कार्ड और 2 कंप्यूटर जब्त किए हैं, जिनका इस्तेमाल ठगी के लिए किया जा रहा था। पुलिस को जांच में यह भी पता चला है कि कॉल सेंटर का मास्टरमाइंड तिलकेश्वर पटेल है, जो फिलहाल फरार है।

फिलहाल पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। इस पूरे फर्जी कॉल सेंटर नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में कार्रवाई जारी है।

Related Post