आर जे एन अपोलो हॉस्पिटल में रोबोटिक रिप्लेसमेंट सिस्टम का शुभारम्भ

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

आर जे एन अपोलो हॉस्पिटल में रोबोटिक रिप्लेसमेंट सिस्टम का शुभारम्भ

ग्वालियर। बढ़ती उम्र के साथ जोड़ों में होने वाली समस्या आम बात है, अंचल के लोगों को घुटना जोड़ प्रत्यारोपण कराने अभी तक दिल्ली मुंबई जैसे बड़े शहरों में जाना पड़ता है पर अब यह सुविधा ग्वालियर स्थित आर जे एन अपोलो हॉस्पीटल में उचित दाम पर उपलब्ध है। यह बात डॉ पुरेन्द्र भसीन ने आरजेएन अपोलो हॉस्पिटल मे जॉनसन एण्ड जॉनसन के अत्याधुनिक ‘वेलिस’ रोबोटिक ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सिस्टम के शुभारम्भ के अवसर पर कही।
‘वेलिस’ जोड प्रत्यारोपण रोबोट का उद्घाटन IG अनिल सक्सेना ने किया, उन्होंने रोबोटिक मशीन को ग्वालियर के लोगो के प्रत्यार्पण की सुविधा उपलब्ध कराने आर जे एन अपोलो परिवार के कार्यो की सराहना की।
कार्यक्रम में उपस्थित RJN अपोलो हॉस्पिटल के ऑर्थोपेडिक्स सर्जन डॉ हिमांशु कुशवाहा व डॉ अनिरुद्ध चंडक ने मशीन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। ‘वेलिस’ तकनीक के प्रमुख लाभ 99% सटीकता से मरीज को कम ब्लड लॉस व जल्दी रिकवरी के साथ अधिक सुरक्षित व सटीक कम दर्द देने वाली है।
RJN अस्पतालों के कार्यकारी निदेशक पार्थ देव भसीन ने भविष्य की योजना के बारे में बताया व कार्यक्रम में मौजूद जी आर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. आरकेएस धाकड ने रोबोट वह सर्जन में बेहतर तालमेल से मरीजों को लाभ देने की बात कही। अंत में आभार अतिरिक्त डायरेक्टर गिरीश अरोरा ने किया। इस अवसर पर डॉ. प्रियंवदा भसीन, डॉ. अभय चांडक, डॉ. सुनील अग्रवाल, डॉ. हिमांशु सहित आरजीवी अपोलो के समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Top Stories
Related Post