बांग्लादेश में चल रहा डर का माहौल इस माहौल में शेख हसीना के विरोध में एक और नेता पर की गई फायरिंग क्या फायरिंग सोमवार दोपहर 12:00 बजे NCP ( नेशनल सिटीजन पार्टी ) के नेता मोहम्मद मोतालेब शिकदर के घर में घुसकर मारी गोली। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस ने बताया कि शुरू में उनकी हालत नाजुक थी लेकिन डॉक्टर के अनुसार गोली कान के सिर के आसपास से निकल गई, जिससे गोली दिमाग तक नहीं पहुंची और उनकी जान बच गई।
कौन है घायल नेता मोतालेब
घायल नेता मोतालेब शिकदर खुलना डिविजन के नेशनल सिटीजन पार्टी के प्रमुख है और साथ ही पार्टी से जुड़े NCP श्रमिक शक्ति के आयोजक भी है।
इससे पहले भी हो चुकी एक और मौत
घायल नेता मोतालेब से पहले भी 12 दिसंबर को ढाका की एक मस्जिद में हमलावरों ने छात्र नेता उस्मान हाथी को निशाना बनाया था जिस पर हमलावरों ने उसे पर गोली चलाई उसके बाद उसको सिंगापुर की अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने 18 दिसंबर को दम तोड़ दिया। उसकी जान जाने के बाद कई इलाकों में प्रदर्शन और हिंसा शुरू हो गई ।
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के मुताबिक कुछ कट्टरपंथी खुलकर हिंसा कर रहे है जिन्होंने मीडिया दफ्तर हो लोगों और दूतावास पर हमले किए हैं। शेख हसीना के मुताबिक भारत विरोधी भावना के लिए मोहम्मद यूनुस को जिम्मेदार ठहराया है उन्होंने यह भी कहा कि यूनुस सरकार की नीतियों से दोनों देशों के बीच रिश्तो में भी टकराव आई है बांग्लादेश में चल रहे तनावपूर्ण माहौल की वजह से भारतीय सेना अलर्ट है
शेख हसीना ने खारिज की सजा
शेख हसीना ने बांग्लादेश में चल रही NKT यानी इंटरनेशनल क्राइम ट्रिब्यूनल के फैसले को पूरी तरह से खारिज कर दिया है उन्होंने कहा कि यह कोई न्यायिक प्रक्रिया नहीं है बल्कि उन्हें बदनाम करने की राजनीतिक साजिश है। शेख हसीना ने बताया कि वह अभी भी अपने देश वापस नहीं जाएंगी ,उनका कहना है कि मौजूदा हालात में उनके खिलाफ जो कार्रवाई हो रही है वह न्याय नहीं बल्कि राजनीति से प्रेरित है।