New Year 2026 से पहले जियो का बड़ा धमाका: 3 नए प्रीपेड रिचार्ज हुए लॉन्च , जाने नए प्लांस ,कीमत और फीचर्स 

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

New Year 2026 से पहले जियो का बड़ा धमाका: 3 नए प्रीपेड रिचार्ज हुए लॉन्च , जाने नए प्लांस ,कीमत और फीचर्स 

नए साल 2026 की शुरुआत से पहले रिलायंस जियो ने अपने प्रीपेड ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। कंपनी ने ‘Happy New Year 2026’ ऑफर के तहत तीन नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान लॉन्च किए हैं। इन प्लान्स का फोकस उन यूजर्स पर है जो एक बार रिचार्ज करके लंबी वैलिडिटी, ज्यादा डेटा, एंटरटेनमेंट और एडवांस AI सुविधाएं चाहते हैं। इन प्लान्स की शुरुआती कीमत सिर्फ ₹103 रखी गई है।

  • Hero Annual Recharge Plan 

जियो का Hero Annual Recharge Plan उन यूजर्स के लिए है जो सालभर की टेंशन खत्म करना चाहते हैं। ₹3599 की कीमत वाले इस प्लान की वैलिडिटी पूरे 365 दिन की है। इसमें रोजाना 2.5GB डेटा दिया जाता है। जहां 5G नेटवर्क उपलब्ध है, वहां यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी मिलेगा।

इसके अलावा प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन की सुविधा शामिल है। इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत है इसमें मिलने वाली 18 महीने की Google Gemini Pro AI सब्सक्रिप्शन। जियो ने यह प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया है जो एक बार रिचार्ज कर पूरे साल बेफिक्र रहना चाहते हैं।

  • Super Celebration Monthly Plan 

Super Celebration Monthly Plan की कीमत ₹500 है और इसकी वैलिडिटी 28 दिन की है। इस प्लान में रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं। 5G नेटवर्क एरिया में यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ भी मिलेगा।

Also Read

इस प्लान को खास बनाता है इसका OTT बंडल, जिसकी वैल्यू करीब ₹500 बताई जा रही है। इसमें YouTube Premium, Jio Hotstar, Amazon Prime Video Mobile Edition, Sony LIV, Zee5, Lionsgate Play, Discovery Plus, Sun NXT, Hoichoi, FanCode, Chaupal, Planet Marathi और Kanccha Lannka जैसे लोकप्रिय प्लेटफॉर्म शामिल हैं। इसके साथ इसमें भी 18 महीने की Google Gemini Pro AI सब्सक्रिप्शन दी जा रही है।

  • Flexi Pack 

जियो का Flexi Pack Add-On ₹103 में उपलब्ध है और इसकी वैलिडिटी 28 दिन की है। इसमें यूजर्स को एक साथ 5GB डेटा मिलता है। इसके साथ यूजर अपनी पसंद का एंटरटेनमेंट पैक चुन सकता है, जिसमें हिंदी, इंटरनेशनल या रीजनल पैक के विकल्प दिए गए हैं। इनमें चुनिंदा OTT प्लेटफॉर्म शामिल होते हैं।

कहां से लें ये प्लान?

जियो के Happy New Year 2026 Prepaid Plans पूरे भारत में उपलब्ध हैं। यूजर्स इन्हें जियो की आधिकारिक वेबसाइट, MyJio App, या नजदीकी ऑथराइज्ड रिटेल स्टोर से रिचार्ज कर सकते हैं।

जियो की नई बड़ी खासियत

इन नए प्लान्स की सबसे बड़ी खासियत Google के साथ जियो की साझेदारी है। चुनिंदा प्लान्स में दी जा रही Google Gemini Pro AI सब्सक्रिप्शन यूजर्स को स्मार्ट टूल्स, AI-आधारित असिस्टेंस और प्रोडक्टिविटी बढ़ाने में मदद करेगी। कुल मिलाकर, जियो का यह न्यू ईयर ऑफर डेटा, एंटरटेनमेंट और AI के कॉम्बिनेशन के साथ यूजर्स के लिए एक ऑल-इन-वन पैक साबित हो सकता है।

Top Stories
Related Post