सीजन का पहला कोहरा एनसीआर में छाया, वंदेभारत – शताब्दी सहित एक दर्जन ट्रेनें लेट, आज भी यात्रियों को ट्रेनों का करना होगा इंतजार
कोहरे का केहर
सीजन के पहले घने कोहरा का असर रेल यातायात पर साफ नजर आया। दिल्ली से लेकर एनसीआर और ग्वालियर – संभाग में भी हल्का कोहरा छाया रहा। जिसके चलते ट्रेनों का संचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ। हालात ऐसे रहे कि दिल्ली से ग्वालियर आने वाली अधिकांश ट्रेनें 3 से 4 घंटे की देरी से ग्वालियर पहुंची । इससे यात्रियों की परेशानी बढ़ गई । दिल्ली से झांसी जाने वाले कई यात्रियों की कनेक्टिंग ट्रेन छूट गई। इससे उनकी परेशानी बढ़ गई ।
ट्रेनों का संचालन बुरी तरह प्रभावित
सुबह दिल्ली से चलने वाली स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस दोपहर 12:00 के बाद यानी 3:30 घंटे देरी से ग्वालियर पहुंची। नया एक्सप्रेस खजुराहो- निजामुद्दीन वंदेभारत एक्सप्रेस सहित एक दर्जन ट्रेनें देरी से पहुंची । कोहरे के चलते ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगने का असर सोमवार को भी देखने को मिलेगा। इसकी वजह ऐसी ट्रेन है जो दिल्ली से चलती है वह दिल्ली से 4 घंटे देरी से पहुंची हैं। ऐसी ट्रेनों का मेंटेनेंस भी होगा इससे ऐसी ट्रेनें सोमवार को भी लेट आ सकती है ।
झांसी जाने वाली ट्रेन देरी से आई
ट्रेन का नाम देरी
स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस 3.30 घंटे
शताब्दी एक्सप्रेस 3.40 घंटे
खजुराहो वंदे भारत 3.11 घंटे
पातालकोट एक्सप्रेस 1.50घंटे
झेलम एक्सप्रेस 1.44घंटे
गोंडवाना एक्सप्रेस 4.19घंटे
केरला एक्सप्रेस 2.47घंटे
पंजाब मेल 3.47 घंटे