डबरा में 5.50 लाख की लूट का खुलासा: एक शातिर लुटेरा गिरफ्तार, तीन आरोपी अब भी फरार

Picture of By: Sandhya Samachar Team

By: Sandhya Samachar Team

Share

5.50 lakh robbery in Dabra

डबरा सिटी क्षेत्र में किराना व्यापारी से 5 लाख 50 हजार रुपये की लूट की वारदात का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। चिनोर रोड पर गोपाल बाग सिटी के सामने हुई लूट में शामिल आरोपियों में से एक शातिर बदमाश को पुलिस ने ग्वालियर के गोल पहाड़िया से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी से घटना में इस्तेमाल काले-हरे रंग की बाइक और 14,500 रुपये नकद बरामद हुए हैं। आरोपी पर भिंड पुलिस की ओर से 5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।

फरियादी पवन श्रीवास्तव, जो गोपाल बाग सिटी के निवासी हैं, ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने पिता के साथ किराना दुकान बंद कर घर लौट रहे थे, तभी तीन नकाबपोश बदमाश बाइक से आए और अवैध हथियार दिखाकर उनके पिता के हाथ से रुपए से भरा बैग छीनकर भाग गए। मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस ने बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की।

एसडीओपी सौरम कुमार के निर्देशन में बनी विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी उपेंद्र सिंह उर्फ सत्या डॉन की पहचान कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल कर ली। फिलहाल तीन अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। अधिकारियों ने जल्द गिरफ्तारी की संभावना जताई है।

Top Stories
Related Post